Valentine Week 2024: कैसे टॉक्सिक रिलेशन से आएं बाहर? इस तरह पार्टनर से छुड़वाएं पीछा, जानें टिप्स

Valentine Day 2024: जब रिलेशनशिप शुरू होता है तो सब नया लगता है। एक दूसरे के साथ वक्त बीताना उसे समझना इसे रिश्ते को और ज्यादा मजबूती मिलती है। लेकिन रिश्ता आगे बढ़ता है तो कई बार हमारा पार्टनर कुछ ऐसी चीजें करता है जिसके कारण रिश्ता टॉक्सिक होने लगता है।

एक रिलेशनशिप के अलावा करियर पर फोकस करना भी जरूरी होता है। लेकिन अगर आपका टॉक्सिक पार्टनर हो तो करियर पर फोकस करना बहुत मुश्किल हो जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में पार्टनर की चिकचिक या फिर बात-बात लड़ाई होना रिश्ते के लिए काफी खतरनाक है। ऐसे में इन्हीं वजहों से तंग आकर रिलेशनशिप से छुटकारा पाना चाहते हैं। हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिससे आप पार्टनर के आगे बुरे भी नहीं बनेंगे और रिश्ता आसानी से खत्म हो जाएगा।

Relationship Tips

1. लुक्स पर ना दे ध्यान
कुछ वक्त के लिए अपने लुक्स पर ध्यान ना दें। खासतौर से वो लड़के या लड़कियां जिनकी तरफ लोग जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। अपना ड्रेसिंग स्टाइल बिल्कुल ही खराब कर लें। जो मन आए सिर्फ वही पहने।

2. शादी का ना दें कमिटमेंट
अगर आप टॉक्सिक पार्टनर से पीछा छुड़वाना चाहते हैं तो उसे बहाना बना दें कि माता-पिता शादी के लिए नहीं मानेंगे। या फिर ये बोल दें कि आपका रिश्ता कहीं और फिक्स हो गया है। लेकिन ये बात सिर्फ तभी कहें जब सामने वाला शांत हो ना कि गुस्से में हो।

3. करियर का बहाना
अक्सर देखा गया है कि किसी भी रिश्ते से पीछा छुड़वाने के लिए ज्यादातर लोग यही तरीका अपनाते हैं। ऐसे में टॉक्सिक पार्टनर से पीछा छुड़वाना चाहते हैं तो बोल सकते हैं कि फिलहाल करियर पर फोकस करना चाहते हैं। या फिर बहुत कम फोन पर बात करें और हर बार काम को लेकर बहाना कर दें। ध्यान रहे इससे पार्टनर पर गलत मैसेज नहीं जाना चाहिए कि ये सिर्फ बहाने बनाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+