क्या आपका पार्टनर में हैं ये 5 चीजें, तो समझ जाएं नहीं है वह इमोशनली मैच्योर, ऐसे करें पहचान

Mature Relationship: एक रिश्ते को चलाने के लिए हमारा व्यवहार और एक दूसरे की फिक्र करना जरूरी है। हालांकि किसी रिश्ते में मानसिक रूप से खुश होना जरूरी होता है। लेकिन कई बार पार्टनर की बचकानी हरकतों से रिश्ते में दूरियां आ सकती है। ऐसे में रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपका ये जानना जरूरी है कि पार्टनर कितना ज्यादा इमोशनल मैच्योर है। आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं।

1. गलतियां माफ नहीं करना
अगर आप या फिर आपका पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होना या फिर एक गलती की वजह से वह आपको कई दिनों तक सुनाता रहता है। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि पार्टनर मैच्यूर बिल्कुल भी नहीं है।

Relationship Tips

2. जिम्मेदारियों को ना समझना
अगर आप या फिर आपका पार्टनर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सीरियस नहीं है तो फिर आप समझ जाएं कि इस रिश्ते के लिए भी सीरियस नहीं है। इससे पहले रिश्ते में दूरियां आए आप पहले ही ऐसे इंसान से किनारा कर लें।

3. जल्दबाजी में निर्णय लेना
अगर आपका पार्टनर किसी भी मामले में बिना सोचे समझे निर्णय ले रहा है ये जानते हुए कि उसका रिजल्ट घातक हो सकता है। तो फिर पहले तो उसे समझाने की कोशिश करें लेकिन इसके बावजूद वह ऐसी गलती कर रहा है तो तुरंत स रिश्ते को खत्म कर दें। क्योंकि ऐसा रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाता।

4. बात बात पर नाराज होना
कपल्स में लड़ाई होना आम बात है। समझदारी इसी में होती है कि किसी भी झगड़े को तुरंत खत्म कर देना चाहिए। लेकिन अगर पार्टनर बात-बात पर नाराज हो जाता है और वह उम्मीद करता है कि आप ही उसे हर बार मनाएं तो ऐसे इंसान से बचें।

5. अपने बारे में सोचना
अगर वह सिर्फ अपने बारे में सोचता है और आपकी राय लिए बिना ही कोई भी निर्णय ले लेता है तो ये रिश्ता खराब कर सकता है। तो बेहतर होगा कि इन गलतियों से बचें और अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+