Hairfall In Winters: सर्दियों में तेजी से झड़ रहे हैं बाल, हेयरफॉल रोकने के लिए घर में अपनाएं आसान नुस्खें
Hairfall In Winters: सर्दियों में बालों का झड़ना एक आम समस्या है, जो ठंड के मौसम, शुष्क हवा और हीटर की गर्मी के कारण बढ़ सकती है। हालांकि, अगर आप सही तरीके से बालों की देखभाल करें, तो इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ सरल तरीके हैं, जिनसे आप सर्दियों में बालों के झड़ने को कंट्रोल कर सकते हैं।
1. बालों की नमी बनाए रखें
सर्दियों में बालों की नमी कम हो जाती है। इससे बाल कमजोर और रूखे हो जाते हैं, जिससे उनका टूटना और झड़ना बढ़ सकता है। बालों को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ और मजबूत रहें। शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि बालों को जरूरी नमी मिल सके।

2. गर्म पानी से बचें
सर्दियों में हम अक्सर बालों को गर्म पानी से धोते हैं, जो बालों के लिए हानिकारक हो सकता है, और इससे बालों की झड़ने की संख्या और ज्यादा बढ़ जाती है और बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि थंडे पानी से ही बाल धोएं।
3. तनाव से बचें
मानसिक तनाव के कारण भी बालों का झड़ना बढ़ सकता है, खासकर सर्दियों में जब वातावरण में बदलाव आता है। तनाव शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे बालों के झड़ने की समस्या होती है।
4. हेयर ऑइलिंग करें
बालों को तेल लगाना सर्दियों में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। तेल बालों को पोषण देने के साथ-साथ उनका झड़ना भी कम करता है। बालों की जड़ों तक तेल पहुंचने से बालों में नमी आती है और साथ ही इससे बाल मजबूत होते हैं।
5. बालों में लगाएं सही शैंपू
बालों का झड़ना अगर कम करना है तो इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सही शैंपू का इस्तेमाल करें। पहले तो ये जांच करें कि आपके बाल किस टाइप के हैं। अगर आपके बालों के हिसाब से शैंपू नहीं है, तो इसकी वजह से बाल और भी ज्यादा झड़ने लगते हैं। इसलिए सही शैंपू का इस्तेमाल करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications