Ramadan 2024: मुसलमान खजूर से क्यों खोलते हैं रोजा? जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Ramadan 2024: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना काफी पवित्र होता है। हर साल, इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने को पूरी दुनिया में मुस्लिम समुदाय द्वारा बहुत समर्पण, सामुदायिक सेवा और शांति के साथ मनाया जाता है। साल के इस समय में मुसलमान लोग सुबह से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं।
इफ्तार के विशेष व्यंजनों का मजा लेना
मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह भोजन-सुहुर-का सेवन करते हैं, और फिर सूर्यास्त के बाद खजूर और पानी के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। इफ्तार के लिए विशेष व्यंजन घर पर तैयार किए जाते हैं और दोस्तों और परिवार के साथ उनका आनंद लिया जाता है। सऊदी अरब में रमजान के महीने की शुरुआत और अंत अर्धचंद्र के दिखने से तय होता है।

खजूर और पानी से तोड़ा जाता है उपवास
आपको बता दें कि रमजान का ये पवित्र महीना प्रार्थना, चिंतन और समुदाय को समर्पित होता है। इस साल रमजान गत 11 मार्च 2024 से शुरू हुआ है। परंपरा के अनुसार, मुसलमान सूर्यास्त के बाद उपवास के बाद खजूर और पानी का सेवन करते हैं। ये दिन का उपवास तोड़ने का प्रतीक है।
मुसलमान अपना रोजा खोलने के लिए खजूर क्यों खाते हैं?
रमजान के दौरान, मुसलमान सुबह से सूर्यास्त तक किसी भी तरह के भोजन और पानी का सेवन नहीं करते हैं। इससे उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है। आपको बता दें कि खजूर प्रोटीन से भरपूर होता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। खजूर में फाइबर, आयरन, सोडियम और पोटेशियम भी बहुत अधिक मात्रा में होता है जो शरीर को फिट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
पेट की समस्या को दूर करता है खजूर
खजूर खाने से पेट की समस्या भी दूर होती है और साथ ही ये मेमोरी को भी बढ़ाता है। खजूर खाने से शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है और शरीर के सूजन को कम करने में मदद मिलती है। पवित्र ग्रंथ कुरान में 22 बार खजूर का जिक्र किया गया है, जो उनके महत्व को दर्शाता है। ये भी माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद अपना रोजा खोलने के लिए खजूर का सेवन करना पसंद करते थे। इसलिए दुनिया भर के मुसलमान इस परंपरा का पालन करते हैं।
हर दिन सुबह 7 खजूर का सेवन करना चाहिए
कुरान में ये भी कहा गया है कि पैगंबर मुहम्मद ने उपदेश दिया था कि हर व्यक्ति को हर दिन सुबह 7 खजूर का सेवन करना चाहिए। उनका मानना था कि इससे व्यक्ति को कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। ऐसे में मुसलमान अपना रोजा खजूर और पानी से ही तोड़ते हैं और फिर रमजान के महीने में इफ्तार के विशेष व्यंजनों का आनंद लेते हैं।












Click it and Unblock the Notifications