Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन पर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, इन बातों का रखें खास ध्यान

Raksha Bandhan 2025: रक्षा बंधन भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत करने वाला पावन त्योहार है। ये सिर्फ एक धागा बांधने की परंपरा नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, भरोसे और साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक है।

रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने वाला पर्व है रक्षा बंधन
इस खास दिन पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षा बंधन केवल रस्मों का त्योहार नहीं है, ये रिश्तों की गरिमा को बनाए रखने वाला पर्व है।

Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन के खास दिन पर न करें ऐसी गलतियां

-इस दिन हर काम सोच-समझकर करें और ऐसी गलतियों से बचें जो इस पवित्र बंधन को चोट पहुंचा सकती हैं। शुभ मुहूर्त में, सही भावना और संपूर्ण श्रद्धा के साथ राखी बांधें और इस रिश्ते की डोर को हमेशा मजबूत बनाए रखें।

-इस शुभ दिन पर कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए, वरना ये पर्व अशुभ प्रभाव भी दे सकता है। आइए आपको बताते हैं रक्षा बंधन पर भूलकर भी कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए।

रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां

1. अशुभ समय में राखी न बांधें

रक्षा बंधन पर राखी बांधने का एक शुभ मुहूर्त होता है, जिसे ध्यान में रखना जरूरी है। भद्रा काल और राहुकाल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसलिए राखी बांधने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देख लें।

2. भाई के माथे पर बिना तिलक लगाए राखी न बांधें

राखी बांधने की प्रक्रिया में तिलक एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। तिलक न लगाकर सीधे राखी बांधना अधूरा माना जाता है। तिलक का अर्थ है विजय, समृद्धि और रक्षा की कामना। इसलिए रक्षा बंधन के दिन पहले भाई को तिलक लगाएं, फिर राखी बांधें।

3. काले या गहरे रंग के कपड़े न पहनें

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, रक्षा बंधन जैसे शुभ अवसर पर काले या बहुत गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। हल्के और उजले रंग जैसे पीला, गुलाबी, सफेद या क्रीम रंग शुभता और पवित्रता का प्रतीक होते हैं। ऐसे रंग पहनने से पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है।

4. कड़वे या खट्टे व्यंजन न खाएं

रक्षा बंधन पर मीठा खिलाना एक परंपरा है, जो प्रेम और मिठास का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन खट्टा या कड़वा खाने से परहेज करें। खासकर राखी बांधने से पहले मिठाई खिलाना शुभ माना जाता है। ये परंपरा आपसी रिश्तों में मिठास बनाए रखने का संदेश देती है।

5. झगड़ा या कड़वे बोल न बोलें

इस दिन भाई-बहन के बीच किसी भी प्रकार की बहस, तकरार या कटु वचन नहीं होने चाहिए। अगर आपसी मतभेद भी है, तो उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। ये दिन रिश्तों को मजबूत करने का होता है, दूरियां बढ़ाने का नहीं।

6. राखी को फेंकें नहीं

राखी सिर्फ एक धागा नहीं बल्कि प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। कई लोग पर्व के बाद राखी को कहीं भी फेंक देते हैं, जो गलत माना जाता है। राखी को आदरपूर्वक किसी पेड़ के नीचे दबा देना या पूजा स्थल पर रखना चाहिए।

7. खाली हाथ राखी बांधने न जाएं

बहनें राखी बांधने के लिए जब भाई के घर जाएं, तो खाली हाथ जाना ठीक नहीं माना जाता। पूजा की थाली में राखी के साथ मिठाई, दीया, अक्षत (चावल) और रोली जरूर रखें। ये संपूर्णता और पवित्रता का प्रतीक है।

8. भाई भी बहन को खाली हाथ न लौटाएं

राखी बांधने के बाद भाई को बहन को गिफ्ट या कुछ न कुछ जरूर देना चाहिए। ये उपहार बहन के प्रेम और समर्पण का सम्मान होता है। ये जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा हो, लेकिन दिल से दिया गया होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+