Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग के बाद भी बहन को नहीं पसंद आती ये आदतें,बढ़ती हैं दूरियां
Raksha Bandhan 2023: 30 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन हर भाई राखी बंधवाकर अपनी बहन से उसकी सुरक्षा का वादा करता है। भाई-बहन का रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही दोनों के बीच नोकझोंक और अनबन होती है। दोनों लड़ते हैं झगड़ते हैं और फिर से एक हो जाते हैं। लेकिन कई बार भाई अपनी बहन के साथ कुछ ऐसा कर देते हैं जिसकी वजह से बहन को काफी बुरा लग सकता है और इससे सबसे ज्यादा उनकी बॉन्डिंग पर फर्क पड़ता है। आइए जानते हैं कि, भाईयों को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
1. घर में बहन की हर काम में मदद करें
वैसे तो आजकल सभी माता-पिता अपने बच्चों को एक जैसी परवरिश देते हैं। लेकिन आज भी कई परिवार ऐसे हैं जहां बहन घर के सारे काम करती है और भाई उसकी एक काम में भी मदद नहीं करते। इससे बहन के मन में भेदभाव की भावना आ सकती है। भाई को घर की कोई जिम्मेदारी ना देने से वह नाराज हो सकती है। ऐसे में भाई को अपनी बहन के साथ हर काम में उसकी मदद करनी चाहिए।

2. बहन को ज्यादा टोकना
अक्सर देखा गया है कि जब भी परिवार में अगर बहन को बाहर जाना हो तो उसका भाई काफी ओवर प्रोटेक्टिव हो जाता है। लेकिन जब वहीं बात भाई की आती है तो उसे हर चीज की परमिशन मिल जाती है। इसलिए भाई का बहन को ज्यादा रोकना और टोकना गलत है। बहन इस बात से गुस्सा भी हो सकती हैं।
3. बहन को बार-बार ना करें परेशान
ज्यादातर भाई अपनी बहनों को इरीटेट करते हैं। जो कि बहुत ही स्वाभाविक है। हर भाई को पसंद है कि वह अपनी बहन को खूब टीज करे। लेकिन कभी-कभी ज्यादा चिढ़ाने से बहन आप से नाराज हो सकती है। हो सकता है वह आपसे बात करना ही कम कर दे। इसलिए कोशिश करें उसका मूड देखकर उसे परेशान करें। खैर अगर इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका बहन से हमेशा अच्छा बॉन्ड रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications