पैरेंट्स की इन गलतियों की वजह से बच्चों में होती है लड़ाई, आपस में बन जाते हैं दुश्मन
Parenting Tips: बच्चों के साथ व्यवहार करते समय कई बार माता-पिता अनजाने में कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं, जो उनके और बच्चों के बीच की दूरी बढ़ा सकती हैं। कई बार मां-बाप की वजह से बच्चे आपस में दी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। हालांकि वह ऐसा नहीं चाहते होते लेकिन उनसे अनजाने में ऐसी गलतियां होती हैं।
ज्यादातर परिवारों में देखा गया है कि जब पहला बच्चा होता है माता-पिता उसे खूब प्यार करते हैं। लेकिन जैसे ही दूसरे बच्चा होता है तो पहले वाले का सारा प्यार उसे देने लगते हैं। छोटे बच्चे को लाड और प्यार देने के चक्कर में कई बार माता-पिता बड़े बच्चे को हर बात के लिए डांटने लगते हैं। जो कि किसी भी तरह सही नहीं है।

माता-पिता अपने बच्चों में किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं पैदा करने चाहते लेकिन ज्यादातर पैरेंट्स से ऐसी गलतियां हो ही जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि इससे कैसे बचना चाहिए जिससे कि बच्चों के बीच आपसी संबंध खराब ना हो और वह दोनों खुश रहें। आइए जानते हैं कि इसको कैसे सुधारा जा सकता है।
1. तुलना और आलोचना
माता-पिता सोचते हैं कि अगर बच्चों के बीच तुलना करेंगे तो वह खुद को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता है। एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से नहीं कर सकते। इससे बच्चों में एक दूसरे के प्रति गलत भावनाएं उत्पन्न होती हैं। इसलिए बच्चों में माता-पिता तुलना करने से बचें।
2. दूसरे बच्चे के लिए पहले को ना करें इग्नोर
घर में जैसे ही दूसरा बच्चा आ जाता है तो माता-पिता पहले बच्चे को इग्नोर करते हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। कुछ बच्चे अपने दिल की बात माता-पिता को नहीं बता पाते और ऐसे में आपका बच्चा दूर होने लगता है। इसलिए दोनों को बराबरी से प्यार दें।
3. एक पर ना डालें सारी गलतियां
दोनों बच्चे अगर गलती करते हैं तो तरीके से दोनों को डांट पड़नी चाहिए। कुछ माता-पिता एक की गलती दूसरे पर डाल देते हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। तरीके से गलती जिसकी भी है उसे सजा मिलनी चाहिए। एक की गलती को इग्नोर कर दूसरे पर डाल देना गलत है। वहीं एक को गलती पर सजा देना तो दूसरे की गलती को माफ कर देने से बच्चों के बीच तनाव पैदा होता है और वह आपस में लड़ने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications