Parenting Tips: बच्चों की जिद और गुस्से को ऐसे करें हैंडल, अपनाएं ये 7 आसान पैरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips for Children in Hindi: छोटे बच्चे अक्सर अपनी पसंद की किसी चीज को पाने के लिए जिद करने लगते हैं। हालांकि ये उनके विकास का एक स्वाभाविक हिस्सा है। वह अपनी इच्छाओं और भावनाओं को व्यक्त करने के नए तरीके खोजते रहते हैं। इस दौरान वह अपनी बात मनवाने के लिए जिद करने लगते हैं।

इसी जिद्द में बच्चे जोर जोर से रोने लगते हैं या फिर जमीन पर लेट जाते हैं। बच्चों की इन्ही जिद को देखते हुए पैरेंट्स उन पर हाथ उठा देते हैं। ये सब चीजें पैरेंट्स के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाती हैं। ऐसे में, पैरेंट्स को अक्सर ये समझ नहीं आता है कि वो अपने बच्चों को कैसे शांत करें और उनकी इन बुरी आदतों को कैसे छुड़ाएं।

parents

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे पैरेंटिंग टिप्स के बारे में जो न सिर्फ आपके जिद्दी बच्चे की गंदी आदतों को दूर करने में मदद करेंगे, बल्कि आपको उनकी जिद के सामने झुकने से भी बचाएंगे। ये टिप्स बच्चे के व्यवहार को पॉजिटिव भी बनाएंगे।

जिद्दी और गुस्सैल बच्चों को इस तरह से करें हैंडल

शांत रहें
जब बच्चा जिद या गुस्सा करे, तो पहले खुद को शांत रखें। आपका शांत रहना बच्चे को भी शांत करने में मदद करेगा।

ध्यान से बच्चे की बात सुनें
बच्चे की बातों को ध्यान से सुनें। उन्हें लगना चाहिए कि आप उनकी बातों को अच्छी तरह से समझ रहे हैं।

बच्चों को समझाएं और उनकी बातों को समझें
बच्चे को ये बात समझाना जरूरी है कि कुछ चीजें सही होती हैं और कुछ नहीं। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

बच्चे का हौसला बढ़ाएं
बच्चे के अच्छे व्यवहार पर उसकी तारीफ करें। इससे उन्हें पता चलेगा कि अच्छा व्यवहार करना कितना जरूरी है।

बच्चों के लिए नियम बनाएं
बच्चों को समझाने के लिए नियम बनाएं। बच्चे को बताएं कि आपकी उनसे क्या उम्मीदें हैं और उनका पालन करना क्यों जरूरी है।

खेल के जरिए सिखाएं
खेल और विभिन्न एक्टिविटीज के जरिए बच्चों को सही व्यवहार सिखाएं। ये उनके लिए मजेदार भी होगा और सिखने का अवसर भी प्रदान करेगा।

संयम रखें
बच्चे को समझने और उनकी आदतों में सुधार लाने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में सब्र रखें और लगातार कोशिश करते रहें ताकि आपके बच्चे को अच्छी आदतें लगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+