Oats-Mango Smoothie: सेहत का भरपूर खजाना है ओट्स मैंगो स्मूदी, गर्मी से ऐसे पा सकेंगे निजात

Oats-Mango Smoothie: गर्मी में अपने शरीर को अंदर से कूल और हाइड्रेटेड रखना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। धधकती गर्मी के इस मौसम में आज हम आपके लिए ओट्स मैंगो स्मूदी की ये रेसिपी लेकर आए हैं। ये रेसिपी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। ऐसे में चलिये जानते हैं इसे बनाने के तरीके बारे में...

ओट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में ओट्स मेंगो स्मूदी आपके लिए काफी बढ़िया हो सकती है। चलिये जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये ओट्स मेंगो स्मूदी।

Oats and Mango smoothie

सबसे पहले तो ओट्स मैंगो स्मूदी बनाने के लिए आपको अल्फांसो आम, ओट्स, दूध, चीनी/शहद, दही और बादाम लेना होगा। सबसे पहले आपको 4 आम को छीलना है और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना है।

अब आपको एक पैन में 220 मिली दूध को अच्छी तरह से गर्म कर लेना है। जब दूध अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आपको इसमें 30 ग्राम ओट्स डालने हैं।

अब कुछ देर तक ओट्स को पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब आपको इसमें 60 ग्राम चीनी या फिर शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है। इस मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने छोड़ दें।

ओट्स मैंगो स्मूदी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप 10 बादाम को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें। अब आपको कटे हुए आम, ओट्स, बादाम, चीनी और 320 मिली दही को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लेना है। ध्यान रखें कि जब तक इन सभी चीजों का मिक्सचर स्मूद न हो जाए तब तक आपको इसे ब्लेंड करना है।

ओट्स और मेंगो स्मूथी के फायदे...

सेहतमंद त्वचा: ओट्स में मौजूद फाइबर और आम में विटामिन C त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

वेट कंट्रोल: ओट्स में उच्च फाइबर की मात्रा वजन घटाने में मदद करती है और भूख को दबाती है।

एनर्जी लेवल: आम में मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाते हैं और थकान को दूर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+