Monsoon Hair Care Tips: बारिश में झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान और असरदार उपाय
Monsoon Hair Care Tips: मॉनसून का मौसम जहां ठंडी फुहारों और हरियाली के लिए जाना जाता है, वहीं ये आपके बालों के लिए चुनौती बन सकता है। इस सीजन में बालों का झड़ना एक आम समस्या है।
बालों के झड़ने की समस्या को करें ठीक
हवा में बढ़ी नमी, बारिश का असंतुलित पानी और गंदगी बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है, जिससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं। मॉनसून के मौसम में थोड़ी सी सतर्कता और नियमित देखभाल से आप बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।

मॉनसून में अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
नेचुरल उपायों और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ आप न सिर्फ बालों को झड़ने से बचा सकते हैं, बल्कि उन्हें मजबूत और चमकदार भी बना सकते हैं। अगर आप भी बारिश में बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
बारिश में बालों की समस्या को ऐसे सुलझाएं
1. बारिश के पानी से बचाएं बाल
मॉनसून में सबसे पहले ये ध्यान रखें कि आपके बाल बारिश के सीधे संपर्क में न आएं। बारिश का पानी अक्सर प्रदूषित होता है, जिसमें केमिकल्स और धूल-मिट्टी के कण हो सकते हैं। ये बालों की क्वालिटी को खराब करता है और स्कैल्प में इरिटेशन पैदा कर सकता है। अगर बाल भीग जाएं तो तुरंत उन्हें माइल्ड शैम्पू से धोकर सुखा लें।
2. बालों की सफाई बनाए रखें
बारिश के मौसम में पसीना और नमी स्कैल्प को ऑयली बना देते हैं जिससे डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इस कारण से बालों का झड़ना और भी बढ़ सकता है। सप्ताह में कम से कम दो बार हल्के हर्बल शैम्पू से बाल धोएं। साथ ही स्कैल्प को साफ और सूखा रखें।
3. तेल लगाने का तरीका बदलें
जहां एक ओर तेल लगाना जरूरी होता है, वहीं मॉनसून में बहुत ज्यादा हेवी ऑयलिंग करने से स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है और बाल झड़ सकते हैं। नारियल तेल, अरंडी का तेल या जैतून का तेल हल्का गर्म करके बालों में लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। ओवरनाइट ऑयलिंग इस मौसम में अवॉयड करें।
4. हेयर मास्क से करें पोषण
बालों को अंदर से मजबूती देने के लिए हफ्ते में एक बार नेचुरल हेयर मास्क जरूर लगाएं। ये बालों को नमी, प्रोटीन और मजबूती प्रदान करता है। दही, शहद और अंडे का मास्क, या फिर मेथी दाना और एलोवेरा का पेस्ट बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
5. डाइट का रखें ध्यान
सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि बालों की सेहत के लिए सही खानपान भी जरूरी होता है। प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स की कमी भी बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मेवे, अंकुरित अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करें।












Click it and Unblock the Notifications