कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर एक्ट्रेस को दिखना हुआ बंद, आप भी संभल जाएं वरना छिन सकती है आंखों की रोशनी
Contact Lenses Do's and Don'ts: हाल ही में टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन को लेकर खबर आई कि कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के चलते उनकी कॉर्निया डैमेज हो गई। जैस्मीन को कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के चलते आंखों में दर्द शुरू हुआ और ये दर्द समय के साथ बढ़ता ही चला गया। दर्द इस कदर बढ़ा कि जैस्मीन का हाल बेहाल हो गया। अगर आप भी जैस्मीन की तरह कॉन्टेक्ट लेंस पहनते हैं तो आपको इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की बेहद जरूरत है।
छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी
अकसर चश्मा पहनना कई लोगों को पसंद नहीं होता। ऐसे में लोग चश्मे की जगह कॉन्टेक्ट लेंस पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी लेंस पहनते हैं तो आपको कुछ बातें अपने दिमाग में रखनी होंगी वरना आपकी छोटी सी लापरवाही भी आप पर बहुत भारी पड़ सकती है।

लेंस पहनने से पहले बरतें सावधानी
सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि कॉन्टेक्ट लेंस के साथ साफ-सफाई का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। लेंस को अच्छी तरह साफ रखना और इसे लगाने से पहले और निकालने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोना बेहद जरूरी है। अगर ऐसा नहीं करते तो बैक्टीरिया हाथों के जरिये आपकी आंखों तक पहुंच सकते हैं।
कैसे पहने कॉन्टेक्ट लेंस?
आपको कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से पहले उसे भी सॉल्यूनश की मदद से हल्का सा रब करके साथ करना चाहिए। ऐसा करने से लेंस पर लगी गंदगी एकदम साफ हो जाएगी और ये आपकी आंखों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
कितनी देर तक पहने रखें लेंस?
लेंस पहनकर इसे ज्यादा वक्त के लिए ना रखें। ऐसा करना आपको काफी भारी पड़ सकता है। आमतौर पर लेंस पहनकर इसे 8 घंटे तक रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप लेंस पहनने के मामले में नए हैं तो आपको जाहिर तौर पर इसे सिर्फ 4 या फिर 5 घंटे या फिर कम से कम पहनना चाहिए।
पानी से लेंस को बचाएं
लेंस पहनने के बाद नहाने, भीगने या फिर पूल वगैरह जाने से बचें। लेंस पहनकर इसे पानी से पूरी तरह बचाए रखें। लेंस पहनकर मुंह भी नहीं धोना है। वहीं इस बात खासतौर पर ध्यान रखें कि कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर इसकी क्वालिटी का भी पूरा-पूरा ख्याल रखें। कभी भी लेंस की क्वालिटी के साथ कॉम्प्रोमाइज ना करें।












Click it and Unblock the Notifications