Honey Benefits: बदलते मौसम में शहद का सेवन जरूर करें, न बढ़ेगा वजन, न होंगी बीमारियां
Honey Health Benefits: शहद एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल स्किन केयर से लेकर हेल्दी रहने तक के लिए किया जाता है। बदलते मौसम में खांसी, कफ, गला खराब होने पर शहद का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित होता है। औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण ये कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं के दूर रखता है। अक्टूबर-नवंबर के महीनेमें लोगों को कई प्रकार की बीमारियां घर लेती हैं। ऐसा अक्सर बदलते मौसम की वजह से होता है। ऐसे में शहद का सेवन करना शरीर के लिए रामबाण की तरह काम करता है।
शहद भले ही मीठा होता हो लेकिन इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। डॉक्टरों की मानें तो शहद खाने से शरीर को हेल्दी और बीमारी मुक्त बनाए रखने में मदद मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि बदलते मौसम में शहद का सेवन करने से आपको कैसे फायदा पहुंच सकता है।

ब्लड शुगर करता है मैनेज
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो नॉर्मल शुगर के सेवन की बजाय शुद्ध शहद का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, शहद का सेवन अपने डॉक्टर से सलाह लेकर सीमित मात्रा में ही करें। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिक सिंड्रोम और टाइप 2 डायबिटीज से बचाने में मदद कर सकते हैं। शहद शरीर के हॉर्मोनल बैलेंस को भी सही बनाकर रखता है।
शहद हार्ट को रखता है हेल्दी
कम उम्र में दिल की बीमारियों से बचने के लिए शहद का सेवन जरूर करें। अगर आपको हार्ट संबंधी बीमारी है तो भी आप अपनी डाइट में शहद को शामिल कर सकते हैं। शहद खाने से हृदय रोग होने की संभावनाओं को रोका जा सकता है। शहद रक्तचाप को कम करने, रक्त में वसा के स्तर में सुधार करने, आपके दिल की धड़कन को नियंत्रित करने और स्वस्थ कोशिकाओं को मरने से बचाने में बेहद कारगर है। ठंड के मौसम में कुछ लोगों में हार्ट की समस्याएं देखने को मिलती हैं। ऐसे में शहद का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है।
वजन कम करने में मददगार
आज के समय में लोग वजन बढ़ने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। यदि आपका वजन बढ़ रहा है तो भी आप शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। हल्के गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत












Click it and Unblock the Notifications