सिल्की और शाइनी बालों के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे, आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
Home Remedies For Silky and Shiny Hair: हर कोई चाहता है कि उनके बाल प्राकृतिक रूप से चमकदार, मुलायम और मजबूत दिखें। बालों पर धूल, प्रदूषण, केमिकल ट्रीटमेंट्स, स्ट्रेटनर-करलर का इस्तेमाल और खराब खान-पान का असर सबसे पहले दिखता है।
बालों में ऐसे लाएं नैचुरल शाइन और सिल्कनेस
ऐसे में बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं। अगर आप अपने बालों में फिर से नैचुरल शाइन और सिल्कनेस लाना चाहते हैं तो घर पर मौजूद कुछ आसान और असरदार नुस्खे आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

घरेलू नुस्खों से बालों का ऐसे रखें ख्याल
अगर आप सिल्की, स्मूद और शाइनी बाल चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों का नियमित रूप से इस्तेमाल करें। ये पूरी तरह प्राकृतिक, सुरक्षित और बेहद असरदार हैं। थोड़ी-सी देखभाल से आपके बाल फिर से चमकदार और खूबसूरत दिखने लगेंगे। ये पूरी तरह प्राकृतिक हैं, सस्ते हैं और नियमित उपयोग से शानदार परिणाम देते हैं।
सिल्की, स्मूद और शाइनी बालों के लिए घर पर करें ये उपाय
1. दही और शहद का हेयर मास्क
-दही में प्रोटीन, विटामिन बीऔर कंडीशनिंग गुण होते हैं जबकि शहद बालों में नमी को लॉक करता है। ये मास्क बालों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।
-इसके लिए आप 2 चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलाकर बालों पर लगाएं। 25 से 30 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा करने से बाल नरम, मैनेजेबल और शाइनी हो जाएंगे।
2. नारियल तेल से चम्पी
नारियल तेल बालों का सबसे पुराना और कारगर उपचार है। ये स्कैल्प में गहराई तक जाकर बालों को पोषण देता है और टूटने से बचाता है।
थोड़ा नारियल तेल गर्म करें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। एक रात छोड़ दें या कम से कम 1 घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें। ऐसे में बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों में नैचुरल शाइन बढ़ती है।
3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों में स्मूदनेस लाता है। ये बालों को फ्रिज़-फ्री बनाने में भी मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल निकालें। इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बाल नरम, चमकदार और हेल्दी दिखते हैं।
4. अंडे का हेयर पैक
अंडे में बायोटिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को तुरंत चमकदार और मजबूत बनाता है। इसके लिए एक अंडा, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच दही को अच्छे से मिलाकर बालों पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। याद रखें कि बालों को गर्म पानी से न धोएं वरना अंडा जम सकता है।
5. प्याज का रस
प्याज का रस बालों की अच्छी ग्रोथ, मजबूती और शाइन देने में बेहद प्रभावी है। इसमें सल्फर पाया जाता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। प्याज को पीसकर उसका रस निकालें और उसे स्कैल्प पर लगाएं। 20 मिनट बाद बालोंको माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं।
6. मेथी दाना
मेथी में प्रोटीन और आयरन होता है जो बालों को पुनर्जीवित करता है और शाइन बढ़ाता है। आप 2 चम्मच मेथी रात भर भिगो दें। सुबह पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। 30 मिनट तक बालों पर लगाकर छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। इससे बाल सिल्की होते हैं और हेयर फॉल कम होता है।
7. चावल के पानी से बाल धोएं
राइस वाटर बालों को मजबूत और चमकदार बनाने का आसान नुस्खा है। इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड बालों में अलग ही चमक लाता है। चावलों को धोकर दूसरा पानी एक बर्तन में रख लें। शैंपू के बाद बालों पर राइस वाटर डालकर 5 मिनट रखें और फिर साफ पानी से धो लें। इससे बाल स्मूद और शाइनी हो जाते हैं।
8. हिना और दही
मेहंदी में कंडीशनिंग गुण होते हैं और दही इसमें शाइन जोड़ देता है। 2 बड़े चम्मच हिना, 2 चम्मच दही, थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाएं। 45 मिनट बाद बालों को धो लें।
9. बनाना हेयर मास्क
केला बालों में नमी भरने और चमक बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है। एक पका हुआ केला और एक चम्मच शहद, दोनों को मिक्सर में पीसकर हेयर मास्क बनाएं। इसे बालों पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें।
कुछ जरूरी टिप्स
-हफ्ते में 2 बार ऑयलिंग करें।
-गर्म पानी से बाल न धोएं।
-ज्यादा स्ट्रेटनर-करलर का इस्तेमाल न करें।
-बैलेंस्ड डाइट लें और खूब पानी पिएं।












Click it and Unblock the Notifications