Holi 2025 Bhang Hangover: होली की ठंडाई में डाली भांग, अब हैंगओवर से परेशान? जानिए नशा उतारने के रामबाण उपाय
Holi 2025 Bhang Hangover: रंगों के त्योहार होली को जमकर खेला जाता है। मौज मस्ती के इस फेस्टिवल में खाने के पकवानों के अलावा हर कोई नाचना-गाना और झूमना पसंद करता है। ऐसे में कुछ लोग नशे और मौजमस्ती के लिए ठंडाई भांग का सेवन कर लेते हैं। जिसके बाद ज्यादा नशा होने पर इसे सही वक्त और सटीक चीजों के साथ कम भी किया जा सकता है।
कुछ लोगों का मानना है कि होली के दिन भांग का स्वाद ना लिया जाए, तो कुछ अधूरा सा लगता है। कई जगहों पर ठंडाई में मिलाकर भांग पीना होली की परंपरा का एक हिस्सा भी बन चुका है। लेकिन कई बार शराब या भांग का नशा हद से ज्यादा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी मुसीबत होगी है या फिर और अगले दिन हैंगओवर (सिरदर्द, सुस्ती, मिचली, उलझन) जैसी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

दरअसल, होली के खास मौके पर कुछ लोग इसे यानी भांग को प्रसाद समझकर पी जाते हैं। मालूम रहे कि अगर भांग का नशा असर ज्यादा हो जाए, तो इसे उतारना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। ऐसे में अगर किसी कोई इस तरह की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो जानिए नशा उतारने के रामबाण उपाय?
अगर आप भी या फिर आपका कोई साथी होली के जश्न में भांग पी चुके हैं और अब नशा जल्दी उतारना चाहते हैं, तो यहां दिए गए आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
Holi 2025 भांग का नशा कैसे करता है असर?
सबसे पहले जानिए कि भांग का नशा आखिर नशा कैसे करता है। दरअसल, भांग शरीर में जाकर सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) पर असर डालती है और दिमाग को धीमा कर देती है। इससे व्यक्ति को हल्केपन, नींद, चक्कर और भ्रम जैसी स्थिति का अनुभव होता है। कई बार ज्यादा भांग लेने पर बेहोशी, मतिभ्रम और उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
भांग का असर जल्दी खत्म नहीं होता क्योंकि यह धीरे-धीरे पचती है। इसलिए हैंगओवर से बचने के लिए सही उपाय अपनाना जरूरी है।
Holi 2025 भांग का नशा उतारने के असरदार घरेलू उपाय
- नींबू पानी पिएं: नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और विटामिन C शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इसलिए गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस और एक चुटकी नमक मिलाकर पी लें।
- दही और छाछ से पाएं राहत: दही और छाछ पेट को ठंडक देती है और नशा उतारने में मदद करती है। ऐसे में एक गिलास ठंडी छाछ या एक कटोरी दही में काला नमक और भुना जीरा मिलाकर खाएं।
- खूब पानी पिएं: भांग शरीर में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) कर सकती है, जिससे सिरदर्द और उलझन होती है। इसलिए दिनभर में 8-10 गिलास सादा पानी, नारियल पानी या शिकंजी पिएं।
- आंवला और तुलसी का काढ़ा: आंवला और तुलसी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। ऐसे में 4-5 तुलसी के पत्ते और 1 चम्मच आंवला पाउडर गर्म पानी में डालकर पी लें।
- नारियल पानी या फलों का जूस लें: नारियल पानी और फलों के रस में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। इसलिए संतरा, मौसमी या अनार का जूस पिएं।
- बादाम और काली मिर्च का पेस्ट: बादाम और काली मिर्च का मिश्रण दिमाग को शांत करता है। ऐसे में 4-5 बादाम और 2 काली मिर्च पीसकर पानी के साथ पिएं।
- हल्का और सुपाच्य खाना खाएं: भारी और तला-भुना खाना पचाने में मुश्किल होती है, इसलिए हल्का खाना खाएं। दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल का सूप या फल खाएं।
क्या न करें? भांग का नशा उतारने के दौरान बचें इन गलतियों से
- चाय और कॉफी से बचें - कैफीन से डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है।
- और भांग न लें - नशा उतारने के लिए और भांग लेना खतरनाक हो सकता है।
- खाली पेट न रहें - हल्का खाना खाने से नशा जल्दी उतरता है।
- तुरंत न सोएं - एक्टिव रहें, टहलें या हल्का योग करें।
Holi 2025: क्या भांग से कोई खतरा हो सकता है?
भांग सामान्य मात्रा में लेने पर ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होती है, लेकिन अधिक सेवन से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- तेज सिरदर्द और उल्टी, मतिभ्रम (Hallucination) और घबराहट, डिहाइड्रेशन और चक्कर आना या फिर ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना
अगर किसी को बेहोशी, तेज दिल की धड़कन, सांस लेने में परेशानी या लगातार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
नोट- यहां उपलब्ध कराई गई सभी जानकारी इंटरनेट पर आधारित है। यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। वनइंडिया हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications