Holi 2024: इस साल होली में नहीं बाल खराब, रंग फेंककर लोग हो जाएंगे परेशान, सिर्फ अपनाएं ये खास टिप्स
Holi 2024: होली का त्योहार आने वाला है। इस बार 25 मार्च 2024 देशभर में होली का जश्न मनाया जाएगा। ये त्योहार रंगों के बिना अधूरा है। लेकिन इसमें कई तरह के कैमिकल होते हैं जिसकी वजह से बालों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है और रंग निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में होली में आपके बाल खराब ना हो इसके लिए कुछ आसान टिप्स हैं। आइए जानते हैं
सरसों का तेल लगाएं
अगर आप होली का त्योहार बेफिक्र होकर एंजॉय करना चाहते हैं तो खेलने से पहले बालों में सरसों का तेल लगाना ना भूले। या फिर इसकी जगह नारियल तेल, बादाम का तेल या सिलिकॉन-बेस्ड सीरम भी लगा सकते हैं। इससे आपके बालों में डीप कंडीशन हो जाता है और कितना भी बालों में रंग लग जाए ये एक बार धोने में आसानी से निकल जाएंगे।

स्टाइलिश टोपी का करें इस्तेमाल
अगर आप होली में चाहते हैं कि आपके बाल भी बचे रहें और फोटोज भी अच्छी आएं तो इसके लिए आप स्टाइलिश टोपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इससे बाल पूरी तरह से तो सुरक्षित नहीं होंगे लेकिन कुछ हद तक ये आपको केमिकल रंगों से बचा सकता है।
बालों को गुनगुने पानी से धोएं
होली खेलने के बाद बालों में धीरे-धीरे रंग पक्का होने लगता है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके तुरंत नहाने चले जाएं। कोशिश करें कि गर्म पानी से ही नहाएं इससे ना सिर्फ स्किन का रंग बल्कि बालों का भी जल्दी उतर सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि बालों का रंग छुड़ाने के लिए जोर-जोर से ना धोएं। इससे बाल झड़ने की संभावना बढ़ सकती है।
बाल धोने के बाद लगाएं कंडीनशनर
बाल धोने के बाद उसे डीप कंडीशनिंग करें। कोई भी अपना पसंदीदा कंडीशनर लगाने के बाद बालों को थोड़ी देर छोड़ दें। इससे आपके बाल मुलायम हो जाएंगे। अगर आप इसका पालन करेंगे तो होली में बाल खराब होने से बच सकते हैं। साथ ही आपके बालों की ग्रोथ को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications