Hair Care In Winter: सर्दियों में इन 7 तरीकों से रखें अपने बालों का ख्याल, कौन से हैं ये आसान और असरदार टिप्स
Hair Care In Winter: सर्दियों का मौसम भले ही ठंडक और सुकून लेकर आता है लेकिन इस मौसम में हमारी स्किन और बालों की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। ठंडी हवाएं और कम नमी के कारण बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं।
सर्दियों में बालों की करें खास देखभाल
डैंड्रफ यानी रूसी भी इस मौसम में आम समस्या बन जाती है। सर्दियों में बालों को खास देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप छोटे-छोटे हेयर केयर टिप्स को अपने रूटीन में शामिल कर लेंगे तो आपके बाल पूरे मौसम में मुलायम, चमकदार और हेल्दी बने रहेंगे।

सर्दियों में अपनाएं आसान हेयर केयर टिप्स
अगर आप भी सर्दियों में अपने बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो जानिए कुछ आसान लेकिन असरदार हेयर केयर टिप्स जो आपके बालों को ठंड में भी सुंदर और मजबूत बनाकर रखेंगे।
सर्दियों में इन 7 तरीकों से रखें बालों का ध्यान
1. हॉट ऑयल थेरेपी से करें शुरुआत
-सर्दियों में बालों को नमी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में गर्म तेल से मालिश करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। नारियल तेल, बादाम तेल, अरंडी तेल या जैतून तेल, इनमें से कोई भी तेल हल्का गर्म करके स्कैल्प में लगाएं और उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।
-ये न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत करता है बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है। हफ्ते में कम से कम दो बार ऑयल मसाज जरूर करें।
2. बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं
ठंड के मौसम में कई लोग बहुत गर्म पानी से बाल धोने की गलती करते हैं जिससे स्कैल्प की नैचुरल ऑयल निकल जाती है और बाल और भी ड्राई हो जाते हैं। हमेशा हल्के गुनगुने पानी से बाल धोएं। इससे आपके बालों की नमी बरकरार रहती है और रूखापन नहीं आता।
3. सही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें
-सर्दियों में आपको ऐसा शैंपू चुनना चाहिए जो मॉइश्चराइजिंग प्रॉपर्टीज वाला हो। सल्फेट-फ्री शैंपू सबसे बेहतर रहता है क्योंकि ये बालों की नमी नहीं छीनता।
-शैंपू के बाद डीप कंडीशनर या हेयर मास्क जरूर लगाएं, जिससे बालों में मुलायमपन और चमक बनी रहे। अगर आपके बाल बहुत ड्राई हैं, तो हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट जरूर करें।
4. डैंड्रफ से बचने के लिए स्कैल्प क्लीन रखें
-सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है क्योंकि इस मौसम में स्कैल्प ड्राई हो जाता है। इसके लिए आप नीम, टी ट्री ऑयल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उससे बाल धोएं। इससे स्कैल्प साफ रहेगा और डैंड्रफ दूर होगा।
5. हीट स्टाइलिंग से बचें
-सर्दियों में बाल वैसे ही कमजोर हो जाते हैं, ऐसे में हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लिंग रॉड का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है। अगर जरूरी हो तो लो-हीट सेटिंग पर ड्रायर इस्तेमाल करें और बालों में पहले हीट प्रोटेक्शन स्प्रे जरूर लगाएं। प्राकृतिक रूप से बाल सूखने दें, ये सबसे सुरक्षित तरीका है।
6. हेल्दी डाइट से मिलेगी नैचुरल शाइन
-बालों की असली खूबसूरती सिर्फ बाहरी देखभाल से नहीं आती, बल्कि अंदर से भी आती है। इसलिए अपनी डाइट में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और बायोटिन शामिल करें।
-अंडा, मछली, बादाम, अखरोट, दही, और हरी सब्जियां बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। साथ ही दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं ताकि बालों में नैचुरल हाइड्रेशन बना रहे।
7. स्कार्फ या टोपी से करें बालों की सुरक्षा
-जब भी बाहर निकलें तो अपने बालों को ठंडी हवा और प्रदूषण से बचाने के लिए स्कार्फ या कैप जरूर पहनें। ये बालों को ड्राई होने और टूटने से बचाता है। लेकिन ध्यान रखें कि टोपी बहुत टाइट न हो, वरना स्कैल्प में पसीना जमा होकर डैंड्रफ बढ़ा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications