लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का कर रहे प्लान, तो इन वजहों से टूट सकता है रिश्ता, जान लें इसके क्या है नुकसान

Drawbacks Of Live In Relationship: जब आप अपने पार्टनर को दीरे-धीरे समझने लगते हैं तो चाहते हैं कि दोनों एकसाथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहें। ताकि एक दूसरे के साथ और अच्छी तरह से वक्त बिता सकें। आज के जमाने में इसका काफी ट्रेड चल रहा है। कई सारे कपल्स हैं जो एकसाथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं या फिर प्लान कर रहे हैं।

वैसे तो दो कपल्स साथ रहे हैं या फिर अलग रहे मनमुटाव दोनों के बीच होना आम बात है। लेकिन जब बात लिव इन रिलेशनशिप की आती है तो एकसाथ रहने के बाद पार्टनर्स को एक दूसरे के बारे में कई ऐसी बातें भी पता चलती हैं जिससे वह अंजान थे। या फिर उनकी आदतों की वजह से दोनों के बीच लड़ाई झगड़े बढ़ने लगते हैं। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि आखिर लिव इन में रहने के क्या नुकसान हो सकते हैं।

Live In Relationship

1. कमिटमेंट
अगर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का प्लान कर रहे हैं या फिर रह रहे हैं तो कई बार कमिटमेंट कर पाना मुश्किल होता है। इससे कई बार एक दूसरे के प्रति इनसिक्योरिटी बढ़ जाती हैं और रिश्ते में खटास आने लगती है।

2. तनाव
कई बार लिव-इन रिलेशनशिप एक सामाजिक दबाव भी बन जाता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है और रिश्ता मजबूत होने के बजाय कमजोर हो जाता है।

3. आर्थिक दिक्कतें
जब दो पार्टनर्स लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हैं तो एकसाथ रहने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से भी मदद करनी पड़ती है। एक ही इंसान पर खर्चों की जिम्मेदारी नहीं देनी चाहिए। इन सब वजहों से पार्टनर्स के बीच दूरियां आने लगती हैं।

4. पर्सनल स्पेस
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्सर पार्टनर्स के बीच पर्सनल स्पेस खत्म हो जाता है। आपकी लाइफ अपने पार्टनर के इर्द-गिर्द ही रह जाती है। इन सब वजहों से हम दोस्तों से भी दूरी बना लेते हैं। लेकिन एक रिश्ते में रहकर आपको अपने पार्टनर के पर्सनल स्पेस की इज्जत करनी चाहिए। इससे दोनों के बीच बॉन्डिंग भी हमेशा अच्छी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+