चाय के साथ गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना घर बैठे बना देगी मरीज, हो सकती है ऐसी समस्या
These Things Harmful With Tea: सर्दी हो या फिर गर्मी बिना चाय के लोगों की सुबह कहां ही होती है। ये तो सभी जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में हम अक्सर चाय के साथ कभी भी कुछ भी खा लेते हैं। जिससे हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको बताएंगे कि चाय के बाद क्या खाना हेल्दी रहेगा और क्या नहीं।
1. नींबू- चाय क्योंकि गर्म होती है तो ऐसे में उसके बाद कोई भी ऐसी चीज का सेवन ना करें जिसमें अधिक मात्रा में नींबू हो। चाय के बाद कुछ भी खट्टा या फिर नींबू खाने से आपके शरीर में जहर बन सकता है और ये काफी घातक हो सकता है।

2. ठंडी चीजें- चाय के तुरंत बाद ठंडा पानी या फिर आइसक्रीम जैसी कोई भी ठंडी चीज खाने से बचें। क्योंकि चाय पीने के बाद कोई भी ठंडी चीज का सेवन आपकी पाचन तंत्र के लिए काफी हानिकारक है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई बड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
3. बेसन से बनी चीजें- ठंड और बारिश के मौसम में अक्सर चाय के साथ बेसन के पकोड़े खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर आप चाय के साथ बेसन का सेवन कर रहे हैं तो तुरंत सतर्क होने की जरूरत है। क्योंकि डॉक्टर भी कहते हैं कि चाय के बाद बेसन खाने से गैस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
4. अंडा और प्याज भी ना खाएंः चाय के साथ अंडा या प्यार सी बनी कोई भी चीज खाने से बचें। या फिर घर में रखे ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन ना करें। ये खासतौर से उनके लिए जो सुबह उठकर नाश्ते में चाय पीते हैं। क्योंकि इसे चाय के साथ खाने से आपके पोषण तत्व मर जाते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications