Diwali 2025: दिवाली पार्टी से पहले इंस्टेंट ग्लो के लिए बनाएं ये 5 DIY Face Mask, घर पर फॉलो करें ये स्टेप्स
Diwali 2025 DIY Face Mask: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और खूबसूरती का प्रतीक है। हर कोई इस दिन चाहता है कि वह सबसे अच्छा दिखे। चमकदार कपड़े, खूबसूरत सजावट और सबसे अहम, ग्लो करती स्किन। लेकिन भागदौड़ भरी लाइफ में पार्लर जाने का समय हर किसी के पास नहीं होता।
स्किन में नैचुरल ब्राइटनेस के लिए अपनाएं ये टिप्स
दिवाली के चमकते दीयों की तरह अगर आप भी अपनी स्किन में नैचुरल ब्राइटनेस चाहती हैं, तो होममेड फेस मास्क आपके लिए परफेक्ट हैं। इनका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इनमें कोई केमिकल नहीं होता और ये त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।

नैचुरल ग्लो के लगाएं ये होममेड फेस मास्क
बस 15 से 20 मिनट का समय निकालें और तैयार हो जाएं दिवाली पार्टी में सबका ध्यान अपनी ग्लोइंग स्किन से खींचने के लिए। अगर आप भी दिवाली पार्टी से पहले अपनी त्वचा को नैचुरल ग्लो देना चाहती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
चेहरे को बनाएं फ्रेश, क्लीन और ग्लोइंग
कुछ आसान और घरेलू फेस मास्क आपकी स्किन को मिनटों में फ्रेश, क्लीन और ग्लोइंग बना सकते हैं। इन फेस मास्क कोआप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं।
दिवाली पार्टी से पहले इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं ये फेस मास्क
1. हल्दी और बेसन फेस मास्क
सामग्री-
1 बड़ा चम्मच बेसन
आधा चम्मच हल्दी
1 चम्मच दही या गुलाबजल
कैसे लगाएं-
सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।
फायदे
हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्किन को साफ रखते हैं, जबकि बेसन डेड स्किन को हटाता है। ये मास्क आपकी स्किन को नैचुरल ग्लो देता है और टैनिंग को भी दूर करता है।
2. हनी और एलोवेरा फेस मास्क
सामग्री-
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच शहद
कैसे लगाएं-
दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर एक पतली परत में लगाएं। 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
फायदे-
एलोवेरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है और शहद त्वचा में नमी बनाए रखता है। ये फेस मास्क ड्राई या डल स्किन वालों के लिए बेस्ट है और इसे लगाने के बाद आपको तुरंत सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।
3. दही और नींबू फेस मास्क
सामग्री-
2 चम्मच दही
आधा चम्मच नींबू का रस
कैसे लगाएं-
दोनों सामग्री को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
फायदे-
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है। वहीं नींबू का रस नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। ये फेस मास्क आपकी स्किन टोन को ब्राइट बनाता है और तुरंत फ्रेशनेस देता है।
4. कॉफी और कोको फेस मास्क
सामग्री-
1 चम्मच कॉफी पाउडर
1 चम्मच कोको पाउडर
2 चम्मच दूध
कैसे लगाएं-
सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
फायदे-
कॉफी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे स्किन नचुरली ग्लो करती है। वहीं कोको में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन को यूथफुल और स्मूद बनाए रखते हैं। दिवाली पार्टी से पहले इस मास्क को लगाने से आपकी स्किन में चमक आ जाएगी।
5. चावल का आटा और गुलाबजल मास्क
सामग्री-
1 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच गुलाबजल
1 चम्मच दूध (वैकल्पिक)
कैसे लगाएं-
सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें।
फायदे-
चावल का आटा स्किन को ब्राइट करता है और ऑयल कंट्रोल में मदद करता है। गुलाबजल से स्किन को ठंडक और फ्रेशनेस मिलती है। ये मास्क आपकी त्वचा को क्लीन और सॉफ्ट बनाता है।
कुछ जरूरी टिप्स
-फेस मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छे से साफ कर लें।
-फेस मास्क लगाने के बाद मॉइश्चराइर या एलोवेरा जेल जरूर लगाएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे।
-किसी भी नए मास्क को पहले पैच टेस्ट करें, ताकि एलर्जी से बचा जा सके।
-पार्टी से एक दिन पहले ये मास्क लगाना बेस्ट रहेगा, जिससे स्किन पर नैचुरल ग्लो निखरकर आए।












Click it and Unblock the Notifications