Diwali 2024: दिवाली आने से पहले अपने घर से तुरंत निकाल दें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी का होगा वास
Diwali 2024: दिवाली का पर्व केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि अपने घर में सुख, समृद्धि और खुशी लाने का भी है। इस अवसर पर हम अपने घर की सफाई करते हैं और पूरा घर सजाते हैं। लेकिन अगर दिवाली से पहले आपने अपने घर से इन चीजों को नहीं हटाया तो मां लक्ष्मी का वास नहीं होगा। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिन्हें दिवाली से पहले घर से निकाल देना चाहिए।
1. पुरानी और बेकार चीजें
पुरानी वस्तुएं जैसे कि टूटे-फूटे बर्तन, पुराने कपड़े, और बेकार सामान को घर से निकालना बहुत जरूरी है। ये चीजें न केवल स्थान घेरती हैं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा का भी कारण बनती हैं। ऐसे में इन सामानों को तुरंत घर से निकाल दें। कहते हैं कि घर में रखी इन चीजों की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

2. टूटा शीशा
यदि घर में आपके टूटा हुआ शीशा रखा है तो इससे ना सिर्फ घर में तनाव बढ़ता है बल्कि घर में नकारात्मकता लाता है। ऐसे में दिवाली जैसा शुभ अवसर आने से पहले इसे तुरंत अपने घर से निकाल दें।
3. खराब लोहा या लकड़ी
अगर घर में आपके खराब लोहा या फिर लकड़ी पड़ी है उदाहरण के तौर पर अलमारी या फिर टूटा हुआ फर्नीचर तो उसे दिवाली से पहले तुरंत हटा दें। इन सामानों की वजह से परिवार की तरक्की में बाधा आती है और मां लक्ष्मी भी नाराज होकर उल्टे पैर लौट जाती हैं। ऐसे में आपके घर में पैसों की भी कमी होती है।
4. बेकार कागजात
पुराने कागजात, बिल, और दस्तावेज जो अब उपयोगी नहीं हैं, उन्हें भी घर से निकाल देना चाहिए। ये न केवल अव्यवस्था बढ़ाते हैं, बल्कि घर की ऊर्जा को भी बाधित करते हैं। खराब कागज के कारण आपके करियर में भी बाधा पड़ सकती है।
5. पुरानी जूते और चप्पलें
पुरानी जूतियों और चप्पलों को घर से निकालना भी महत्वपूर्ण है। ये नकारात्मकता का प्रतीक माने जाते हैं और इन्हें बाहर रखने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है। नई जूतियों के माध्यम से नए अवसरों का स्वागत करें। इसके अलावा बंद घड़ी को अपने घर में कभी भी नहीं रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications