क्या आपको पता है एक्सपायरी डेट और शेल्फ लाइफ के बीच का फर्क? एक्सपर्ट ने बताई अहम बात
Expiry date and Shelf Life: किसी भी प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट और शेल्फ़ लाइफ़ के बीच अंतर को समझना सुरक्षा और उसकी गुणवत्ता को समझने के लिए बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब बात खान-पान की चीजों, दवाओं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की हो। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।
इतने अहम पहलू को समझाते हुए स्किन स्पेशलिस्ट डॉ अग्नि कुमार बोस ने इंस्टाग्राम पर समझाया कि एक्सपायरी डेट हमेशा स्पष्ट रूप से बताई जाती है मगर शेल्फ लाइफ स्पष्ट नहीं होती। इसका सीधा सा मतलब होता है कि कितने समय तक प्रोडक्ट को खोलने के बाद इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि कई बार लोग इन दोनों बातों में कन्फ्यूज हो जाते हैं और एक्सपायरी को शेल्फ लाइफ समझ बैठते हैं या फिर शेल्फ लाइफ को एक्सपायरी। मगर यहां आपको ये समझने की जरूरत है कि एक्सपायरी डेट वो होती है, जो किसी भी प्रोडक्ट की पूरी क्षमता और उसकी सेफ्टी की गारंटी देती है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स की वरिष्ठ सलाहकार और त्वचाविज्ञान डॉ. पूजा अग्रवाल बताती हैं कि इस तारीख के बाद प्रोडक्ट का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि ये कम प्रभावी या संभावित रूप से हानिकारक हो सकता है।
वहीं दूसरी तरफ शेल्फ लाइफ़ का मतलब है कि जब कोई उत्पाद भंडारण स्थितियों के तहत अपनी गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उपयुक्त या फिर बिक्री के लायक रहता है।
एक्सपायरी डेट: शरीफा के स्किन केयर क्लिनिक की त्वचा विशेषज्ञ और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शरीफा चौसे ने बताया कि ये तारीख दर्शाती है कि प्रोडक्ट उपयोग करने के लिए एकदम सेफ है और बिना खोले भी ये प्रभावी है। इस डेट के बाद उत्पाद इस्तेमाल के लिए सुरक्षित नहीं रहता है।












Click it and Unblock the Notifications