अमिताभ बच्चन की हुई Angioplasty, किस वजह से करानी पड़ती है ये सर्जरी? कब आती है ऐसी नौबत
What Is Angioplasty: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर के पैर में कुछ परेशानी आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी के बाद लोग इस सर्जरी के बारे लगातार सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि इस ट्रीटमेंट का क्या प्रक्रिया होती है और डॉक्टर एंजियोप्लास्टी कराने की क्यों सलाह देते हैं।

दरअसल, एंजियोप्लास्टी दिल या फिर शरीर के अन्य अंगों में हुई ब्लॉकेज की वजह से कराई जाती है। उदाहरण के तौर पर अगर दिल में सही से ब्लडफ्लो नहीं हो रहा है तो सर्जरी से वक्त मांसपेशियों तक खून सप्लाई किया जाता है। जिससे दिल में क्लॉटिंग कम हो सके और सही से ब्लड फ्लो हो पाए। इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है।
क्यों होता है एंजियोप्लास्टी?
1. दिल का दौरा पड़ने की समस्या को कम करने के लिए एंजियोप्लास्टी की जाती है। क्योंकि अटैक ज्यादातर हाई ब्लज प्रेशर के मरीजों को होता है।
2. जब दिल में पर्याप्त मात्रा में खून की सप्लाई नहीं होती तो इसके लिए डॉक्टर एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह देते हैं।
3. हार्ट के अलावा शरीर के अन्य अंग जैसे जांघ, घुटना, या पैर के नीचले हिस्से में अगर खून जम जाए या फिर क्लॉटिंग हो जाए तो ऐसे में एंजियोप्लास्टी कराने की आवश्यकता होती है।
कब पड़ती है एंजियोप्लास्टी कराने की जरूरत?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि, जब शरीर में सही से ब्लड फ्लो नहीं हो पाता या फिर धीरे-धीरे ब्लड क्लॉट बनने लगते हैं तो ऐसे में दिल के मरीज को दर्द की समस्य हो गई थी। अगर ऐसी समस्या बार-बार हो रही है तो तुरंत आसपास के अस्पताल जाएं और उपचार कराएं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications