Vegetables For Kidney: किडनी के लिए रामबाण हैं ये 5 सब्जियां, शरीर को रखेंगी हेल्दी
Kidney Cleansing Vegetables: किडनी शरीर का एक ऐसा जरूरी अंग है जो बॉडी से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। हम जो भी कुछ खाते-पीते हैं उनमें से निकली गंदगी को छानने और शरीर से बाहर निकालने का काम किडनी ही करती है। अगर किडनी सही से काम नहीं करेगी तो ये लिवर और आंत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं किडनी के सही तरीके से काम न करने पर इसमें पथरी, शारीरिक थकान, पेट दर्द, सिरदर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। किडनी को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है।
आपको बता दें कि कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनका सेवन करने से किडनी को हेल्दी और साफ रखा जा सकता है। किडनी की समस्याओं से दूर रहने के लिए इन सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन सब्जियों के सेवन से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं ये सब्जियां।

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। शिमला मिर्च किडनी की साफ रखने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं जो आपके किडनी को हेल्दी रखती है और शरीर को भी स्वस्थ रखती है।
पालक
पालक का सेवन करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि किडनी को भी हेल्दी रखा जा सकता है। ऐसे में पालक का सेवन जरूर करें। पालक में फाइबर, फोलेट और आयरन अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी को साफ रखने में मदद करता है। पालक के सेवन से खून को भी साफ रखा जा सकता है।
गाजर
गाजर किडनी को हेल्दी रखने के लिए बहुत ही जरूरी है। गाजर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है, जो किडनी को स्वस्थ रखती हैं और साथ ही इसे साफ करने में भी मदद करती है। गाजर का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से भी बचा जा सकता है।
टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो किडनी को हेल्दी रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये किडनी को पथरी की समस्या से भी बचाता है। टमाटर खाने से किडनी को साफी करने में मदद मिलती है। ऐसे में टमाटर का सेवन जरूर करें।
फूलगोभी
आपको बता दें कि किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए फूलगोभी का सेवन जरूर करें। फूलगोभी न सिर्फ किडनी को हेल्दी रखती है बल्कि इसे साफ करने में भी मदद करती है। किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में फूलगोभी का सेवन जरूर करें।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications