Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर मेल बेस्ट फ्रेंड पर आ गया दिल, तो डेट करने से पहले संभल जाएं, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Dating Best Friend: दोस्तों के बीच की दोस्ती अक्सर बहुत खास होती है। लेकिन अगर एक लड़की की अपने मेल फ्रेंड से लंबे समय से दोस्ती है तो वह कब उससे प्यार कर बैठती है इसका एहसास उसे काफी समय बाद होता है।

ज्यादातर देखा गया है कि लड़का और लड़की की दोस्ती काफी गहरी होती है। वह एक दूसरे से लगभग सारी बातें शेयर करते हैं। लेकिन बेस्ट फ्रेंड से प्यार करना कई बार भारी भी पड़ सकता है। कई लोग अपने दिल की बात अपने मन में ही दबा लेते हैं जिससे इसका दोस्ती पर फर्क ना पड़े।

Dating

अगर आप सोचते हैं कि बॉलीवुड की तरह रियल में बेस्टफ्रेंड से प्यार एक हैपी रिलेशनशिप है तो ऐसा नहीं है। रियल में बेस्टफ्रेंड को डेट करने से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इससे दोस्ती में दरार भी आ सकती है। ऐसे में आज हम आपको वो 5 कारण बताएंगे कि क्यों बेस्टफ्रेंड को डेट नहीं करना चाहिए।

1. बेस्ट फ्रेंड के साथ डेटिंग करने से आपकी दोस्ती पर खतरा मंडरा सकता है। अगर रिश्ता काम नहीं करता, तो यह आपके बीच की दोस्ती को प्रभावित कर सकता है और आपको एक-दूसरे से दूर कर सकता है।

2. बेस्ट फ्रेंड के साथ डेटिंग करने से आपकी फीलिंग्स और बढ़ सकती हैं। अगर दोनों के बीच रिश्ते में आकर वो बॉन्डिंग नहीं बनती तो इससे दोस्ती भी खराब होगी।

3. आपका इससे फ्रेंड सर्कल भी प्रभावित हो सकता है। अगर आप दोनों का ब्रेकअप होता है, तो यह आपके कॉमन दोस्तों को असहज स्थिति में डाल सकता है। उन्हें यह तय करने में मुश्किल हो सकती है कि किसके साथ दोस्ती रखें।

4. हर व्यक्ति के रिश्तों में उम्मीदें होती हैं। जब आप बेस्ट फ्रेंड के साथ डेटिंग करते हैं, तो आपके और उनके विचार और उम्मीदें बढ़ सकती हैं। इससे हो सकता है आपके बीच झगड़े और ज्यादा बढ़ जाएं।

5. एक बार बेस्टफ्रेंड के साथ आपने फिजिकल रिलेशनशिप बना लिया तो आप वापस दोस्ती नहीं कर सकते। आप एक दूसरे को फिर दोस्त के नजरिए से नहीं देख सकते। इसकी वजह से आपकी दोस्ती पर तो असर होगा ही साथ ही रिश्ते में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

निष्कर्ष
बेस्ट फ्रेंड को डेट करना एक चुनौतीपूर्ण निर्णय है, जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। दोस्ती की नींव को बनाए रखने के लिए, यह समझदारी है कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड को एक दोस्त के रूप में ही रखें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+