गैस-एसिडिटी को तुरंत दूर करेंगे ये 5 देसी नुस्खे, आज से ही करें इनका सेवन

Home Remedies For Remove Gas and Acidity: आज की इस भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में बहुत से लोग हैं जो पेट की समस्या से जूझते नजर आते हैं। ऐसे लोगों को खाने के बाद हमेशा पेट फूलना, सूजन, गैस और एसिडिटी की शिकायत होती रहती है। इससे निपटने के लिए ई तरह के देसी नुस्खों को आजमाया जा सकता है।

घरेलू उपायों की मदद से आप बड़ी ही आसानी से गैस-एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप पेट की किसी भी तरह की समस्या से निजात पा सकते हैं।

home remedies

1. जल्दबाजी में न खाएं खाना

आपको बता दें कि जल्दी जल्दी खाना खाने से कई बार लोगों को पेट की समस्याओं से जूझना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं जल्दबाजी में खाने खाने से पाचन में भी समस्या होती है। वहीं छोटे-छोटे टुकड़े के तौर पर खाना खाने से आपके पाचन एंजाइम उत्तेजित होते हैं जो पेट में एसिड की कमी के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

2. अदरक-काली मिर्च का सेवन

कहा जाता है कि अदरक और काली मिर्च जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन करने से पेट की समस्या नहीं होती है। अदरक और काली मिर्च पेट में एसिड लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंत में सूजन को कम करते हैं। साथ ही पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

3. सेब का सिरका

सेब का सिरका पेट की समस्याओं के लिए एक बढ़िया उपाय है। यह अम्लीय गुणों के कारण पेट में एसिड लेवल को बढ़ा सकता है। यह एसिड रिफ्लैक्स के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।

4. पिएं जीरे का पानी

जीरे का पानी पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है। जीरे के सेवन से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही ये गैस-एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आप आधा चम्मच जीरे को रातभर के लिए एक कप पानी में भिगोकर रख दें और फिर उसे सुबह उठकर खाली पेट पी लें।

5. तनाव से दूर रहें

कहते हैं कि तनाव में रहने से पेट में एसिड का उत्पादन कम हो सकता है जिससे पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। पेट की समस्याओं से बचने के लिए तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। तनाव में रहने से अक्सर गैस और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+