अगर 21 दिन तक नहीं पियेंगे चाय, तो शरीर में होंगे हैरान करने वाले बदलाव, जानें कैसे?
कई लोगों के लिए चाय पीना एक मेडिसन लेने जैसा है। जब तक वे चाय नहीं पीते उनके दिन की शुरुआत नहीं होती। मगर क्या आपको लगता है कि चाय पीना शरीर को जरा सा भी फायदा देता है। ये बात सच है कि चाय में कैफीन होने की वजह से ये शरीर से सुस्ती और थकान को दूर कर देता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि इस पेय को अगर आप 21 दिन तक नहीं लेंगे तो शरीर में क्या बदलाव आएंगे?
चाय में कैफीन मौजूद होता है और यही वजह है कि सुबह जब आप चाय पीते हैं तो खुद को तरोताजा महसूस करते हैं. पूरे दिनभर के लिए तो ये एक बार को सही भी है। मगर क्या आप जानते हैं कि चाय नींद में खलल डालने का भी काम करती है। कैफीन के चलते सुबह तो आप भले ही जग जाते हैं मगर रात को भी ये आपको अच्छी नींद आने में रुकावट डालता है।

ऐसे में अगर आप 21 दिनों तक चाय से दूरी बनाते हैं तो आपको जाहिर तौर पर अपनी नींद में बदलाव नजर आएगा। आपको बिना किसी मशक्कत के नींद आ जाएगी और आप अच्छी तरह सो सकेंगे।
दूसरी और सबसे अहम बात है चाय की तासीर। चाय की गर्म तासीर के चलते ये पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करती है। ऐसे में अगर आप 21 दिनों तक चाय से तौबा कर लेंगे तो आपको खुद अपने पाचन में बदलाव नजर आने लगेगा। आप देखेंगे कि आपका खाना बड़ी ही आसानी से पच रहा है और आपको पेट से संबंधित दिक्कतें भी नहीं हो रही हैं।
चाय का सेवन आपके दांतों को काला बनाने के लिए भी जिम्मेदार होता है। अकसर चाय पीने वाले लोगों के दांत ज्यादा चमकदार नहीं होते। ऐसे में अगर आप चाय छोड़ देते हैं तो आप पाएंगे कि आपके दांत पहले से ज्यादा सफेद और चमकदार हो रहे हैं।
चाय के सेवन से अकसर ऊर्जा मिलती है। मगर ये ऊर्जा और एनर्जी सिर्फ कुछ देर के लिए ही मिलती है। इसके बाद आपको थकान और कमजोरी सी महसूस होगी। ऐसे में अगर आप 21 दिनों तक चाय से दूरी बनाए रखते हैं तो जाहिर तौर पर आपको लगेगा कि आपके शरीर में पहले के मुकाबले ज्यादा एनर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications