महिला की पर्स में टीवी रिमोट

महिला की पर्स में टीवी रिमोट

एक महिला एक शॉपिंग माल से सामान खरीदने गयी जब वह काउंटर पर पेमेंट करने गयी तो कैशियर ने उसे पूछा,"कैश या कार्ड?"
तब महिला अपने पर्स को खोलती है और कैश पेमेंट कर देती है।
जब वह पर्स बंद करने लगी तो कैशियर की नजर पर्स में रखे टेलीविजन के रिमोट कण्ट्रोल पर पड़ी!
कैशियर ने पूछा, "मैडम क्या आप इस रिमोट कण्ट्रोल को हमेशा अपने पास रखती हैं?"
महिला ने कहा, "नही मेरे पति ने क्रिकेट देखने के चक्कर में मेरे साथ शॉपिंग पर आने के लिए मना कर दिया तो मुझे बहुत बुरा लगा और मैं रिमोट ही उठा कर ले आयी।"

कपड़े का व्‍यापारी

कपड़े का एक व्यापारी नींद में स्वप्न देख रहा था।
सपने में उसने देखा कि एक ग्राहक उससे 200 रुपये मीटर वाला कपड़ा मांग रहा है और वह कपड़ा नाप रहा है।
अनायास ही उसका हाथ बिस्तर की चादर पर पड़ गया।
उसने नींद में ही उसे फाड़ना शुरू कर दिया।
चादर फटने कि आवाज सुनकर पत्नी जाग उठी और चीखते हुए बोली, अरे तुम यह क्या कर रहे हो?
व्यापारी अर्धचेतन अवस्था में बोला, कम्बख्त ने नाक में दम कर रखा है, दुकान पर भी पीछा नहीं छोड़ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+