पति को पत्नी 'अबे गधे' नहीं कह पातीं इसलिए ''ए जी'' कहती हैं

एक दिन बातचीत के दौरान मेरी पत्नी ने अचानक एक सवाल मेरी तरफ उछाला, "सुनो, एक बात बताओ... तुम्हारे विचार में औरतें अपने पति को 'ए जी' कहकर क्यों पुकारती हैं...?"

मुझे ठिठोली सूझी, और मैंने एक कुटिल मुस्कान के साथ पत्नी की उत्सुकता को शांत करते हुए कहा, "देखो, औरतें आमतौर पर संस्कारवान होती हैं... चूंकि इन्हीं संस्कारों की वजह से वे सबके सामने अपने पति को 'अबे गधे' नहीं कह पातीं, इसलिए संक्षिप्त रूप में 'ऐ जी' कह देती हैं..."

::::::::::::::::::::::::::::::::

एक कुएं के बारे में मशहूर था कि उसमें सिक्का डालकर दुआ करने से मन की मुराद पूरी हो जाती है...

एक पति-पत्नी भी कुएं पर जा पहुंचे...

पहले पति ने सिक्का डाला और कुएं में झांककर कुछ बुदबुदाया...

फिर पत्नी सिक्का डालकर ज्यों ही झुकी, संतुलन बिगड़ने के कारण कुएं में जा गिरी...

पति शांत स्वर में बोला, "हे भगवान, ऐसी मान्यताओं पर अब मुझे विश्वास करना ही पड़ेगा..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+