जज ने पूछा संता से तुम्हारी बीवी तुमसे डरती कैसे है?
जज- सुना है पिछले दस साल से तुमने अपनी पत्नी को डरा धमका कर रखा है,वो तुमसे डरती कैसे है?
संता- लेकिन मेरी बात तो सुनिए जज साहब
जज- सफाई की जरूरत नहीं, बस इतना जल्दी से बताओ कि तुमने यह करिश्मा किया कैसे?
नेताजी को मिला बंद लिफाफा
एक नेताजी भाषण दे रहे थे। एक बंद लिफाफा उनके सामने आकर गिरा। खोला तो उसमें बड़े अक्षरों में लिखा था -‘गधा'। यह देखकर वे मुस्कुराए और बोले, ‘जिन सज्जन ने लिफाफा भेजा है, उन्होंने इसमें अपना नाम तो लिख दिया लेकिन प्रश्न नहीं लिखा।'












Click it and Unblock the Notifications