मिनमिन की तबियत हुई खराब
एक बार मिननिम की तबियत खराब हो गई। वो टेस्टिंग के लिए पैथालॉजी पहुंचा। उसी बीच उसकी मुलाकात संता से हुई। संता भी टेस्टिंग कराने आये थे।
सारे मरीज एक-एक कर अंदर जा रहे थे और बाहर निकल रहे थे। हर बार आवाज़ आती.. आई... ऊह...फ।
मिनमिन का नंबर आया वो डरा सहमा अंदर पहुंचा और रोने लगा। डॉक्टर ने कहा घबराओ नहीं बेटा जरा सा खून निकालेंगे यह कहकर डॉक्टर ने उसके सिरिंज घुसेड़ दी।
मिनमिन जोर से चिल्लाया और रोने लगा, फिर अचानक चुप हुआ और जोर-जोर से हंसने लगा...
डॉक्टर ने पूछा हंस क्यों रहे हो भाई....
मिननिम बोला- डॉक्टर साहब मैं संता के बारे में सोच-सोच कर हंस रहा हूं
डॉक्टर- क्यों?
मिनमिन- क्योंकि वो यूरीन टेस्ट कराने आया है.... :-)












Click it and Unblock the Notifications