गणित की क्लास में मिनमिन
[मिनमिन के चुटकुले] एक बार स्कूल में गणित की क्लास चल रही थी। क्लास में एक जवान शादीशुदा टीचर पढ़ा रही थीं और बच्चे पढ़ रहे थे। चलिये उस क्लास में चलते हैं जिसमें मिनमिन भी था।
टीचर ने पूछा- "एक पेड़ पर 10 कबूतर बैठे हों, और तुम उनमें से एक को गोली मार दो, पेड़ पर कितने कबूतर बचेंगे...?"
मिनमिन ने हाथ उठाकर जवाब दिया, "मैडम, एक गोली लगने से मर जाएगा,और बाकी धमाका सुनकर उड़ जाएंगे, इसलिए पेड़ पर एक भी कबूतर नहीं बचेगा..."
टीचर ने कहा, "बेटा मिनमिन, चूंकि यह गणित की क्लास है, इसलिए तुम्हारा जवाब गलत है। इस सवाल का जवाब नौ (9) ही होगा, लेकिन तुम्हारा सोचने का तरीका
मुझे पसंद आया।"
मिनमिन को बेइज़्ज़ती महसूस हुई... वह फिर बोला, "मैडम, क्या हम आपसे एक सवाल पूछ सकते हैं...?" मैडम ने कहा, "ज़रूर..."
मिनमिन ने सवाल किया, "एक पार्क में एक बेन्च पर बैठी हुई तीन महिलाएं सॉफ्टी (कोन वाली आइसक्रीम) खा रही हैं... एक कोन को जीभ से चाट रही है, दूसरी उसको दांतों से कुतर रही है, और तीसरी उसको मुंह में लेकर चूस रही है... अब आप बताइए, उन तीनों महिलाओं में से शादीशुदा कौन है?"
सवाल सुनकर मैडम झेंप गई, शर्म से लाल हो गईं, लेकिन सारी क्लास के सामने बेवकूफ साबित होने से बचने के तरीका खोजने लगीं।
काफी देर सोचने के बाद बोलीं, "जो आईसक्रीम को चूस रही है, वही शादीशुदा है।"
मिनमिन मुस्कुराया, और तपाक से बोला, "नहीं मैडम, शादीशुदा वह है, जिसकी मांग में सिंदूर है, लेकिन आपका सोचने का तरीका मुझे पसंद आया।"
पढ़ें- बंद कमरे में पिंकी संग मिनमिन












Click it and Unblock the Notifications