जब टीचर ने स्टूडेंट से पूछा शिव धनुष के बारे में
टीचर: चिंटू तुम बताओ शिव धनुष किसने तोड़ा?
चिंटू: सर मैंने नहीं तोड़ा।

.................................................................
टीचर: गोलू, बताओ कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर कौन है?
गोलू: मुझे नहीं पता मैम.
टीचर: अरे वही जिसका नाम हर नोट पर लिखा रहता है.
गोलू: जी मैम, याद आया.
टीचर: गुड, तो बताओ कौन है?
गोलू: मैम, सोनम गुप्ता, नोटों पर तो यही लिखा रहता है न कि सोनम गुप्ता बेवफा है।
.................................................................
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला : आप शादीशुदा हो?
आदमी : ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
.................................................................
पत्नी: शादी से पहले तुम मंदिर बहुत जाते थे, अब क्या हो गया? अब क्यों नहीं जाते?
पति: फिर मेरी शादी तुमसे हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा उठ गया।
.................................................................
एक ब्वॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से- जो लड़के अपना नेटपैक तक खुद नहीं करवा सकते।
गर्लफ्रैंड से फोन पर कह रहे हैं मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं।
.................................................................
एक औरत ने सब्जी बनाई और उसकी पिक क्लिक करके फेसबुक पर अपलोड कर दी।
पति: ये सब्जी तो बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है.
पत्नी: इसी सब्जी को 523 लोगों ने फेसबुक पर लाइक किया है और 400 लोगों ने तो कमेंट में यम्मी भी लिखा है। बस एक तुम्हारे ही नखरे हैं।

Click it and Unblock the Notifications