JOKES: भाभी ने बहन से करा दी देवर की शादी, मजेदार चुटकुला
JOKES: भाभी ने बहन से करा दी देवर की शादी, मजेदार चुटकुला
भाभी- देवर जी, शादी से पहले आप मंदिर बहुत जाते थे। अब क्या हो गया?
देवर- भाभी ये मत पूछो..
भाभी- देवर जी बताओ, अब क्यों नहीं जाते?
देवर- जब से आपकी बहन से मेरी शादी हुई, मेरा ईश्वर पर से भरोसा उठ गया।

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाई लेकर आई.....
पत्नी : ये लो चाय के साथ क्रोसिन खालो
मैं: नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी: तो डाइजीन ले लो।
मैं: नहीं मुझे एसिडिटी भी नहीं है।
पत्नी: तो फिर पुदीन हरा ले लो ।
मैं: अरे यार नहीं, मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी: लो कॉम्बिफ्लेम हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
मैं: अरे कमाल करती हो ...मुझे कुछ नहीं हुआ है मैं एकदम ठीक हूं....
पत्नी: तो फटाफट उठो दिवाली की साफ-सफाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications