Hindi Jokes: पति-पत्नी के बीच अब डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी, पढ़कर हो जाएंगे लोट पोट
इन व्यस्तता भरी जिंदगी में स्वस्थ्य रहने के लिए लाफ्टर का डोज बहुत जरूरी है नहीं तो तनाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग इस तनाव को घटाने की बजाय और अधिक टेंशन लेते रहते हैं लेकिन यह सही नहीं है। इसलिए आज हम आपलोगों के लिए कुछ मजेदार हिंदी जोक्स लेकर आए हैं।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!

टीचर - तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो?
बच्चा - मम्मी-पापा लड़ रहे थे.
टीचर - वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए?
बच्चा - मेरा एक जूता मम्मी के पास
अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।
बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था ।
पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता ।
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है?
टिंकू- सर बीड़ी...
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर!












Click it and Unblock the Notifications