शर्ट को 'उल्टी' करके प्रेस करना
शर्ट को 'उल्टी' करके प्रेस करना
संता का बॉस- मेरी ये शर्ट उल्टी करके प्रेस करना।
संता- जी सर।
दो दिन बाद.....
बॉस-अरे तुमने अभी तक मुझे शर्ट प्रेस करके नहीं दी।
संता- सर, दो दिन से कोशिश कर रहा हूं। उल्टी ही नहीं आ रही है।
इसलिए शर्ट भी प्रेस नहीं हुई।
संता ने पूछा प्यार कैसे होता है
संता- यार ये प्यार कैसे होता है।
बंता- जब टाइम खराब चल रहा हो, आपका मंगल भारी हो, शनि की दशा खराब हो और भगवान आपसे मजे लेने के मूड में हो तो बस उसी समय प्यार हो जाता है।
ट्रेन में लड़कियां
दो लड़कियां ट्रेन से सफर करते हुए बातें कर रही थी।
पहली लड़की-तुझे कैसा पति चाहिए।
दूसरी लड़की- करोड़पति।
पहली लड़की- अगर करोड़पति न मिला तो?
दूसरी लड़की- 50-50 लाख के दो भी चलेंगे।
पहली लड़की- अगर वो भी न मिले तो?
दूसरी लड़की- 25-25 लाख के चार भी चलेंगे।
दोनों की बात सुनकर ऊपर की बर्थ पर बैठा एक लड़का बोला कि जब बात सौ-सौ रूपये तक आ जाये तो मुझे बता देना।












Click it and Unblock the Notifications