मैं मूर्ख थी जो मैंने तुमसे शादी की

पति और पत्नी में झगड़ा हुआ।
झगड़े के बाद पत्नी पति से बोली, 'मैं मूर्ख थी, जो मैंने तुमसे शादी की।'
पति ने भी जवाब में कहा 'हां डियर, लेकिन मैं तुम्हारे प्यार में पागल था और उस वक्त ध्यान नहीं दिया कि तुम मूर्ख हो।'
दिल तो बच्चा है जी
संता कई दिनों से एक लड़की का पीछा कर रहा था।
संताः मुझे अपना दिल दे दे।
लड़कीः कल आना, दे दूंगी।
अगले दिन लड़की अपने साथ एक बच्चा लेकर आई और संता को दे दिया।
संताः यह क्या है?
लड़कीः यही तो दिल है।
संताः अरे यह तो बच्चा है।
लड़कीः दिल तो बच्चा है जी।
मेरी सगाई हो चुकी है
प्रीत प्रीतो से, मैं तुमसे सच्चा प्यार करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं।
प्रीतोः लेकिन मेरी तो सगाई हो चुकी है।
प्रीतः तो बहन, कम से कम अपनी किसी सहेली से ही बात करा दो।












Click it and Unblock the Notifications