सिनेमाहाल में मुसीबत
एक आदमी सिनेमा हॉल में तीन सीटों पर लेटा हुआ था।
टिकट चेकर ने उसे देखकर कहा: अपनी सीट पर बैठो। एक आदमी केवल एक ही सीट पर बैठ सकता है।
आदमी कुछ मिनमिनाया जो टिकटचेकर को सुनाई नहीं दिया लेकिन वह उठा नहीं।
टिकट चेकर ने फिर कहा: अगर तुम उठकर नहीं बैठोगे तो मुझे मैनेजर को बुलाना पड़ेगा।
आदमी धीरे से फिर कुछ बुदबुदाया।
टिकटचेकर मैनेजर को बुला लाया।
मैनेजर ने भी उस आदमी से उठकर बैठने को कई बार कहा पर वह नहीं उठा।
एक और मजेदार चुटकुलाः साधु और शैतान बच्चे
हारकर मैनेजर ने पुलिस को फोन किया।
पुलिस वाले ने आकर स्थिति का निरीक्षण किया।
फिर उस आदमी से पूछा: क्या नाम है तुम्हारा?
रामसिंह... आदमी ने पहले की अपेक्षा कुछ जोर से कहा।
कहां से आये हो?
बालकनी से... - आदमी ने दर्द से कराहते हुये बताया।
[ अपने फ्रैंड्स को यह चुटकुला भेजने के लिए क्लिक करें ]












Click it and Unblock the Notifications