ऑफिस की चटपटी नोकझोंक
बॉस अपनी सेक्रेटरी से- तुम आज फिर आधे घंटे देर से आयी हो, क्या तुम्हें मालूम नहीं कि यहां पर काम कितने बजे से शुरू होता है?
सेक्रेटरी बोली- मालूम नहीं सर, जब भी मैं यहां आती हूं तो लोगों को काम करते हुए ही पाती हूं.
****
रमेश ने अपने बॉस से कहा, "सर, मुझे छुट्टी चाहिए ताकि मैं अपनी बीबी के काम में हाथ बंटा सकूं."
बॉस ने कहा, "मुझे अफसोस है मगर अभी कोई छुट्टी नहीं मिलेगी.. "
रमेश - "धन्यवाद सर, मैं जानता था कि मुसीबत में आप ही मेरी मदद करेंगे."
****
बॉस ग़ुस्से में: तुमने कभी उल्लू देखा है?
कर्मचारी (सर झुकाते हुए): नहीं सर .
बॉस: नीचे क्या देख रहे हो ? मेरी तरफ देखो.
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...


Click it and Unblock the Notifications
