मुन्नाभाई के चुटकुले
चिंकी: जब भी तुम बाहर जाते हो तो मेरी फोटो क्यूं ले जाते हो?
मुन्ना भाई: अपुन को जब भी कोई प्रॉब्लम होता है तो तेरी फोटो देख लेता है.
चिंकी: सच, क्या मैं तुम्हारे लिए इतनी लकी हूं, तो क्या तुम्हारी प्राब्लम साल्व हो जाती है?
मुन्ना भाई: एकदम, क्योंकि तुझसे बड़ी तो कोई प्रॉब्लम हो ही नहीं सकती!
*****
मुन्ना भाई: अगर बिना दातों का कुत्ता काटे तो क्या करना चाहिए?
सर्किट: सिंपल भाई... बिना सुई का इंजेक्शन लगाने का!
*****
मुन्नाभाई ने सर्किट से कहाः अपुन को यह तो पता चल गया कि पूरे इंडिया में एकता और अखंडता है.
सर्किटः भाई, कैसे पता चला?
मुन्नाभाईः बहुत आसान, अपुन जब दिल्ली गया तब वहां के लोग मुझे देखकर हंसते थे, मुंबई गया तो वहां भी, कोलकाता और चेन्नई गया तो वहां भी लोग हंस रहे थे...
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...


Click it and Unblock the Notifications
