सर्वगुण संपन्न
प्रेमिका ने अपने प्रेमी से- तुम इतने घबराये हुए क्यों हो?
प्रेमी- मुझे एक व्यक्ति से धमकी भरा खत मिला है... कि मैंने उसकी पत्नी से मिलना नहीं छोड़ा तो वह मेरा खून कर देगा.
प्रेमिका- फिर तुम उसकी पत्नी से मिलना क्यों नहीं छोड़ देते?
प्रेमी- पर खत तो गुमनाम व्यक्ति ने लिखा है, मुझे कैसे पता चलेगा कि उसकी पत्नी कौन है?
*****
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुँचा.
उनके सामने लड़की के गुणो की प्रशंसा की जा रही थी.
उन्होंने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है.'
हरीश ने कहा, 'जी, इसमें कोई इंसानी गुण भी है?'
*****
तीन कैदी जेल से भाग निकले. एक मद्रासी एक बंगाली और एक बिहारी. कई मील भागने के बाद उन्हें एक फार्महाउस के गोदाम नज़र आया. उन्होंने वहां के भूसे के कमरे में छिपने की सोची. वहां पहुंचने पर उन्होंने तीन बड़े बोरे देखे तो उन्होंने उसमें छिपने का फैसला किया.
करीब एक घण्टे बाद जेल का वार्डन अपने आदमियों के साथ वहां आ पहुंचा. उसने अपने एक आदमी को भूसे के कमरे में खोजने के लिए कहा. वहां पहुंचने पर जेलर ने उससे पूछा कि क्या दिख रहा है. उस आदमी ने चिल्लाकर कहा "केवल तीन बोरे..."
जेलर ने उससे कहा कि वो पता करे कि उनमें क्या है. उस आदमी ने पहले बोरे में एक लात मारी जिसमें कि मद्रासी था. वो बोला "भौं भौं..." उस आदमी ने जेलर को बताया कि उसमें एक कुत्ता है. फिर उसने दूसरे बोरे में लात मारी. उसके अन्दर बंगाली बोला "म्याऊं". उस आदमी ने जेलर को बताया कि उसमें बिल्ली है. फिर उसने तीसरे बोरे को एक लात मारी जिसमें बिहारी बन्द था. उसने कोई आवाज़ नहीं की.
तब जेलर के आदमी ने फिर से लात मारी मगर फिर कोई आवाज़ नहीं आयी. तब उसने बार-बार मारना शुरू किया. आखिरकार बिहारी बोला "आलू!!"
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications