पति-पत्नी के चुटकुले
एक पति उन लोगों से बहुत चिढ़ता था जो उसके हिसाब से बहुत बोलते थे। हाल ही में उसने गर्व से अपनी पत्नी से कहा कि उसने सुना है कि पुरूष एक दिन में 2200 शब्द इस्तेमाल करते हैं, जबकि औरतें 4400....
पत्नी बोली, "ऐसा इसलिए है क्योंकि औरतों को अपनी हर बात दोहरानी पड़ती है, जो वे अपने पति से कहती हैं."
पति: "क्या कहा फिर से कहना!"
*****
शीला ने पति से कहा- कितनी बार कहा है कि अपने बालों में खिजाब लगाओ, बुड्ढे नजर आते हो.
पति- कभी नहीं... अरे भाग्यवान! अगर मैंने बालों में खिजाब लगा लिया तो लड़कियो से बेधड़क बात नहीं कर पाऊंगा.
*****
एक दिन राजू के पापा एक रोबोट ले कर आये.
वह रोबोट झूठ पकड़ सकता था और झूठ बोलने वाले को गाल पर खीँच कर चांटा मार देता था.
आज राजू स्कूल से घर देर से आया था... पापा ने पूछा "घर लौटने में देर क्यो हो गयी?"
"आज हमारी एक्स्ट्रा क्लासेस थी" राजू ने जवाब दिया...
रोबोट अचानक अपनी जगह से उछला और जमकर राजू के गाल पर चांटा मार दिया.
पापा हंसकर बोले, "ये रोबोट हर झूठ को पकड़ सकता है और झूठ बोलने वाले को चांटा भी मारता है. अब सच क्या है यह बताओ... कहाँ गए थे?"
"में फिल्म देखने गया था" राजू बोला
"कौन सी फिल्म?" पापा ने कड़ककर पूछा.
"हनुमान"
चटाक... अभी राजू की बात पूरी भी नहीं हुई थी की उसके गाल पर रोबोट ने एक जोर का चांटा मारा.
"कौन सी फिल्म?" पापा ने फिर पूछा
"कातिल जवानी."
पापा ग़ुस्से में बोले "शर्म आनी चाहिए तुम्हे. जब में तुम्हारे जितना था तब ऐसी हरकत नहीं किया करता था."
चटाक... रोबोट ने एक चांटा मारा... इस बार पापा के गाल पर.
यह सुनते ही मम्मी किचन में से आते हुए बोली "आख़िर तुम्हारा बेटा है ना... झूठ तो बोलेगा ही..."
अब मम्मी की बारी थी... चटाक...
[ ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें ]
क्या आपके पास है कोई मजेदार चुटकुला?
यदि हां, तो उसे हमारे साथ साझा करें. बिना देर किए नीचे दिए बाक्स में अपने नाम, मेल आईडी और सिक्योरिटी कोड के साथ भेजिए...












Click it and Unblock the Notifications