लेखिका सुष्मिता बनर्जी हत्या मामले में 2 अफगानी गिरफ्तार

काबुल। भारतीय लेखिका सुष्मिता बनर्जी की अफगानिस्तान में हत्या मामले में अफगानिस्तान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।बीबीसी ने पकतिका प्रांत के पुलिस प्रमुख के हवाले से बताया कि दोनों संदिग्ध कुख्यात आतंकवादी संगठन हक्कानी के सदस्य हैं। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक खुफिया सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो कालाश्निकोव राइफलें, एक मोटरबाइक व विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।

प्रांतीय पुलिस प्रमुख दौलत खान जादरान ने बताया, "खुफिया सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो कालाश्निकोव राइफलें, एक मोटरबाइक व विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं।"जादरान ने बताया, "दोनों गिरफ्तार व्यक्ति अफगानी हैं और उसी गांव से हैं जहां सुष्मिता रहती थीं। दोनों ने हत्या में संलिप्तता की बात स्वीकार की है।"

sushmita banerjee

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों संदिग्धों पर हत्या की जांच करने पहुंचे जांच दल को निशाना बनाकर बारूदी सुरंगे बिछाने का भी आरोप है। बीते गुरुवार को 49 वर्षीया सुष्मिता की दक्षिणपूर्व पकतिका प्रांत में उनके घर के बाहर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने एक अफगानी व्यवसायी से विवाह किया था।

वह अपनी किताब 'ए काबुलीवालाज बंगाली वाइफ' के लिए काफी मशहूर हैं। यह किताब सुष्मिता के अपने पति जांबाज खान के साथ अफगानिस्तान में बिताए जीवन व तालिबान से बच निकलने की उनकी कहानी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+