Fact Check: क्या कोरोना से मौत होने पर परिजनों को PMJJBY स्कीम के तहत मिलेगा क्लेम?

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच गई है। अब हालात ऐसे है कि रोजाना 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, साथ ही सैकड़ों लोग इस बीमारी की वजह से जान गंवा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अगर किसी की कोरोना वायरस की वजह से जान जाती है, तो वो सरकार से मुआवजा ले सकते हैं।

PMJJBY

दरअसल हमारी टीम को सोशल मीडिया पर एक मैसेज मिला। जिसमें दावा किया गया कि अगर किसी के करीबी या रिश्तेदार की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो जाती है, तो उसके अकाउंट स्टेटमेंट या फिर पासबुक इंट्री को निकालें। इसमें आप देखेंगे कि 12 या फिर 330 रुपये कटे होंगे। इसे मार्क कर लें और फिर बैंक जाएं। वहां पर इसे दिखाने पर आपको पीएम सुरक्षा योजना योजनाओं (PMSBY) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत बीमा की राशि मिलेगी।

हमारी टीम ने जब इस मैसेज की जांच की तो दावा कुछ और ही निकला। दरअसल PMSBY कोरोना से होने वाली मौतों को कवर नहीं करता है, ये सिर्फ एक्सीडेंटल केस के लिए है। PMJJBY 18 से 55 वर्ष के लोगों के लिए है। इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों को क्लेम मिलेगा, जिन्होंने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा किसी को भी दोनों योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में वायरल हो रहा मैसेज झूठा है। दोनों योजनाओं से जुड़ी जानकारियां मैसेज में तोड़-मरोड़ कर पेश की गई हैं।

Fact Check

दावा

कोरोना से मरने वाले सभी लोगों को PMJJBY स्कीम के तहत मिलेगा मुआवजा

नतीजा

सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करवाया है

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+