Fact Check: अजीत डोभाल की इस वायरल फोटो में नजर आ रही महिला कौन है? लोग बोल रहे हैं उनकी पत्नी

नई दिल्ली, अगस्त 29। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उन शख्सियतों में से एक हैं, जिनके कंधों पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और समय-समय पर उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूभी निभाया भी है। अजीत डोभाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी करीबी माना जाता है। ऐसे बहुत ही कम मौके देखे गए हैं कि अजीत डोभाल का परिवार मीडिया के सामने आया हो। अजीत डोभाल के परिवार को बहुत ही कम लोग जानते हैं, लेकिन ऐसे में सोशल मीडिया पर अजीत डोभाल की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं और इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो महिला उनकी पत्नी अरुणी डोभाल है।

क्या है वायरल फोटो का दावा

क्या है वायरल फोटो का दावा

वायरल फोटो के साथ लिखा गया है, "शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी को तो लाखों लाइक मिल जाते हैं। देखते हैं राष्ट्रवादी अजीत डोभाल और अरुणी डोभाल की जोड़ी को कौन-कौन लाइक करता है।" इस फोटो के साथ #वन्देमातरम भी लिखा है।

क्या है फोटो की सच्चाई?

क्या है फोटो की सच्चाई?

इस वायरल फोटो की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह फोटो तो सही है, लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है। अजीत डोभाल के साथ नजर आ रही महिला उनकी पत्नी नहीं, बल्कि भारत की पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह हैं।

विदेश मंत्रालय ने भी वायरल दावे को बताया गलत

विदेश मंत्रालय ने भी वायरल दावे को बताया गलत

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोटो गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च की गई तो पता चला कि 9 सितंबर 2014 को प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में भी यही फोटो है। उस रिपोर्ट में बताया गया है कि अजीत डोभाल के साथ नजर आ रही महिला पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह हैं। विदेश मंत्रालय ने भी वायरल दावे को पूरी तरह से गलत ठहराया है। उन्होंने कहा है कि वायरल तस्वीर में नजर आ रही महिला पूर्व विदेश सचिव सुजाता सिंह हैं।

Fact Check

दावा

Ajit Doval viral photo claim is flase

नतीजा

Ajit Doval viral photo claim is flase

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+