BJP कार्यकर्ता के शराब बांटने का वीडियो पीएम मोदी की रैली का नहीं, पड़ताल में ये तथ्य आए सामने

नई दिल्ली, 04 जुलाई। हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर पीएम मोदी की एक जनसभा आयोजित की गई। जिसको लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इस वीडियो में दावा किया गया है कि ये पीएम मोदी की हैदराबाद जनसभा का है। वीडियो में एक बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को शराब बांटते दिख रहा है।

BJP Workers

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक जनसभा हैदराबाद में आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात कही गई की पीएम मोदी रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जनसभा में करीब एक लाख से अधिक लोगों के मौजूद होने की बात कही गई।

जनसभा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसमें दावा किया गया कि वह पीएम मोदी की हैदराबाद रैली के दौरान बनाया गया। इसमें बीजेपी की टोपी और स्कार्फ पहने व्यक्ति को का शराब बांटते हुए दिख रहा है। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एडवोकेट प्रशांत भूषण ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह मोदी जी, आपकी पार्टी ने तेलंगाना को भी गोवा बना दिया है! कितना मजेदार!' वहीं पूर्व लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने अपने ट्वीट में लिखा 'जब पीएम नरेंद्र मोदी अंदर भाषण दे रहे थे, बीजेपी कार्यकर्ता बाहर भारत के सम्मान में शराब और कबाब का आनंद ले रहे थे। यही उनके हिन्दू धर्म का असली चेहरा है। यह उपहास के लायक भी नहीं है। ये शर्म की हद है।' वहीं इस वीडियो को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किए। जिसको लेकर अलग- अलग दावे किए गए।

वायरल वीडियो को लेकर दावा गलत
लेकिन जब वीडियो के सच की पड़ताल की गई तो ये सोशल मीडिया यूजर्स के दावों पर खरा नहीं उतरा। प्रशांत भूषण के ट्वीट पर कई लोगों ने ट्वीट कर कहा कि ये वीडियो पुराना है। वीडियो जो शख्स शराब बांट रहा है उसने भारी ऊनी कपड़े पहने हैं। इससे यह पता चलता है कि ये वीडियो सर्दियों के दिनों में लिया गया था। पड़ताल में ये भी सामने आया कि उक्त वीडियो 2021 से इंटरनेट पर है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 20 दिसंबर, 2021 को ट्वीट भी किया गया। लेकिन कई समाचार प्लेफार्म की ओर से भी इस वीडियो की लेकर चर्चा पीएम की हैदराबाद रैली की आसपास की गई। वीडियो को लेकर स्पष्ट है कि ये पीएम मोदी की हैदराबाद रैली का नहीं है।

Fact Check

दावा

वीडियो में किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो पीएम मोदी हैदराबाद रैली का नहीं है। इसे 2021 में इंटरनेट पर शेयर किया गया था।

नतीजा

वीडियो में किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो पीएम मोदी हैदराबाद रैली का नहीं है। इसे 2021 में इंटरनेट पर शेयर किया गया था।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+