Fact Check: शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी को रील बनाते देख भड़के लोग! सच्चाई जाने बिना उगला जहर; VIDEO
बीते साल शहीद हुए कैप्टन अंशुमन का पूरा परिवार इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। माता-पिता बहू पर आरोप लगा रहे हैं कि उसने बेटे को मिला सम्मान अपने पास रख लिया। उन्हें बेटे के शहीद होने के बाद ये भी नसीब नहीं हुआ। वहीं अंशुमन की पत्नी स्मृति भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आरोपों प्रत्यारोपों के इस दौर के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शहीद अंशुमन की पत्नी स्मृति के होने का दावा किया जा रहा है।
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कभी भी और कुछ भी चर्चा में आ जाता है। बीते साल शहीद हुए कैप्टन अंशुमन की पत्नी स्मृति पर आरोपों का दौर जारी है। इस बीच उनके होने का दावा करने वाला एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक महिला क्रीम कलर की साड़ी पहने अपना पल्लू हवा में उड़ाती दिख रही है।

शहीद जवान की पत्नी ने किया ये काम?
इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई सारे यूजर्स शेयर कर रहे हैं। रूपेश कुमार नाम के एक यूजर ने इस क्लिप को फेसबुक पर शेयर किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर ने महिला का क्लिप शेयर कर लिखा कि एक मां ने अपना बेटा देश के लिए शहीद कर दिया और शहीद हुए जवान की पत्नी एक करोड़ और शौर्य चक्र लेकर इंस्टाग्राम पर खूबसूरती बिखरे रही है। इसके साथ ही उसने रोने वाला इमोजी भी बनाया।
शहीद की पत्नी पर बुरी तरह भड़के लोग
शख्स का दावा है कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि शहीद अंशुमन की पत्नी हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस महिला को साड़ी में देख इसे सनातन धर्म की खूबसूरती बताया तो लोगों ने उसे आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाते हुए साफ कह दिया कि शहीद की बीवी को ये सब करना शोभा नहीं देता।
वहीं एक यूजर ने कहा कि ये तो बहुत ही लगत बात है। कुल मिलाकर यूजर्स महिला पर सवाल उठाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे। बिना इस सच को जाने कि क्या ये वही अंशुमन की पत्नी हैं, जो पिछले साल शहीद हो गए थे। और जिन्हे हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार दिया गया है।
क्या ये शहीद का पत्नी का वीडियो?
एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद दावा किया कि ये स्मृति का पुराना वीडियो है। उन्हें तब क्या ही मालूम था कि ऐसा हो जाएगा एक दिन। वहीं एक यूजर ने ये कहा कि उसकी अपनी पर्सनल लाइफ है, आप होते कौन हैं किसी को भी कुछ कहने या रोकने टोकने वाले। कई लोगों ने जांच पड़ताल के बाद ही ऐसे क्लिप्स डालने की राय दी।
आखिर कौन है ये महिला?
बताते चलें कि वनइंडिया हिंदी इस महिला के शहीद अंशुमन की पत्नी स्मृति होने की पुष्टि नहीं करता है। इस महिला का सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने पर पता चला कि इसका नाम रेशमा सेबास्चियन है। ये महिला पेशे से मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। रेशमा महिलाओं के मुद्दों पर भी आवाज उठाती रहती हैं।
हाल ही में खुद रेशमा ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी है कि ये उनका अकाउंट है ना कि शहीद कैप्टन की पत्नी का।

Fact Check
दावा
नतीजा
fake news












Click it and Unblock the Notifications