Fact Check: क्या सच में अरुणाचल के गांव में लोगों का जीवन चुनौती? जानिए Viral video की हकीकत

अरुणाचल प्रदेश के एक गांव को लेकर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यहां स्थिति बेहद खराब है। यहां लोगों का जीवन चुनौती बन गया है। लेकिन वीडियो में जो जगह दिखाई गई है वो दावे से मेल से खाती।

Fact Check Atulier Cliff Village

Fact Check: अरुणाचल प्रदेश भारत का सीमावर्ती राज्य है। प्रदेश की सीमा भारत- चीन बार्डर तक फैली है। ऐसे में सीमावर्ती इलाके के एक गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जिसमें दावा किया गया कि अरुणाचल प्रदेश में एक गांव के हालात बहुत खराब हैं। यहां तो लोगों का जीवन चुनौती बनकर रह गया है। यहां जीने के लिए लोग प्रतिदिन आवश्यक सुविधाएं ना होन के चलते किसी तरह अपना पेट पालने की जद्दोजहद में लगे रहते है।

वीडियो में लोगों को बहुत खड़ी चट्टानों पर चढ़ते हुए दिखाया गया। जिसमें कुछ पैदल जबकि अन्य एक लंबी सीढ़ी चढ़ते और उतरते हैं, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में लोगों को बच्चों को पीठ पर लादकर ले जाते हुए भी दिखाया गया और कहा गया वहां के लोग अपने शहर में हवाई जहाज, ट्रेन, मेट्रो, बस, उबर, ओला, ऑटो की सुविधाओं की शिकायत करते रहते हैं। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अरुणाचल प्रदेश के इस छोटे से गांव को देखिए, जहां जीना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है"।

Atulier Cliff Village

दावे की पड़ताल
वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने ये सामने आया इसे भारत से अगल शूट किया गया। मतलब कि इस वीडियो को अरुणाचल या भारत के किसी भी प्रदेश में शूट नहीं किया। ये वीडियो चीन का है। ये वीडियो डालियांग माउंटेन का है। जो कि चीन में है। इ से एक इटालिय यूजर से शेयर किया था। इस तथ्य की जानकारी अप्रैल 2020 के एक ट्वीट से हुई।

2020 में पोस्ट की गई एक फेसबुक क्लिप भी मिली है। जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपने घरों से बाहर जाने और आने के लिए कैसी परेशानी का सामना करते हैं। वो अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। दरअसल ये स्थिति चीन के सिचुआन प्रांत में अतुलियर क्लिफ गांव की हैं। ये गांव समुद्र तल से 1,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पहले गांव वाले 800 मीटर ऊंची चट्टान पर चढ़ने के लिए हस्तनिर्मित सीढ़ियों का प्रयोग करते थे बाद में एक स्टील की सीढ़ी का निर्माण किया गया।

अतुलियर गांव की समस्याओं को लेकर चीन के सिन्हुआ न्यूज ने 5 जुलाई 2019 को पोस्ट किए गए एक वीडियो रिपोर्ट चलाई थी। जिसमं कहा गया, "चीन के सिचुआन में इस 'चट्टान गांव' के निवासी पीढ़ियों से चट्टान पर चढ़ाई कर रहे हैं। हाल के वर्षों में, स्टील की सीढ़ी 800 मीटर की चढ़ाई को बहुत आसान बना देती है।"

Fact Check

दावा

एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि अरुणाचल प्रदेश के गांव में हालत इतने खराब हैं कि वहां जीवन चुनौती बन गया है।

नतीजा

पोस्ट में किया गया दावा पूरी तरह से गलत है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+