Fact Check: क्या अरविंद केजरीवाल ने दिया बिल्किस बानो के रेपिस्टों पर बयान, जानिए सच
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दावा किया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल बिलकिस बानो के रेपिस्टों को लेकर अपना विचार साझा किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर दावा किया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल बिलकिस बानो के रेपिस्टों को लेकर अपना विचार साझा किया है। द क्विंट के मुताबिक, जब इस वीडियो की पड़ताल की तो यह वीडियो दिल्ली दंगे का निकला। जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल लोगों को संबोधित कर रहे हैं और दिल्ली सरकार पर लगे आरोपों का जवाब दे रहे हैं। जानें हमारी टीम ने कैसे सच्चाई की तह तक पहुंची।

आप विधायकों ने किया ये दावा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक वीडियो को आप विधायक नरेश बालियान सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दावे के साथ शेयर किया है कि यह बिलकिस बानों के बलात्कारियों को दंडित करने पर सीएम के विचारों को दर्शाता है।

बिलकिस बानो मामले में सरकार की हो रही आलोचना
यह दावा तब आया है जब बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले 11 दोषियों की रिहाई को लेकर गुजरात और केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है। इसमें आम आदमी पार्टी भी कूद गई। आम आदमी पार्टी ने गुजरात और केंद्र सरकार की आलोचना की है।

बिलकिस बानो पर नहीं दिल्ली दंगा पर बोल रहे केजरीवाल
गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। AAP गुजरात चुनावों में मैदान में है। साथ ही सत्ताधारी बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है। आप नेताओं ने दिल्ली दंगे के वीडियो को बिलकिस बानो केस से जोड़ दिया। यह बताया कि यह सीएम केजरीवाल का बयान है।

दिल्ली दंगे पर बोल रहे हैं केजरीवाल
हमारी टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला यह पूरी तरह से भ्रामक दावा है। इस पूरे वीडियो को आप के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 27 फरवरी 2020 को अपलोड किया गया था। इसमें केजरीवाल को उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में कथित संलिप्तता के लिए आप नेता ताहिर हुसैन के आरोपों का जवाब देते हुए दिखाया गया है।

नरेश बालियान ने इस कैप्शन से शेयर किया वीडियो
नरेश बालियान ने वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि रेप का खिलाफ अरविंद केजरीवाल का स्टैंड बिल्कुल साफ़ है। ये उनका बयान है। मंडी हाउस में बैठ कर कटिंग चाय पीते हुए लफ़ंगागिरी करने वाले नहीं बतायेंगे कि केजरीवाल को किसपे बोलना है और किसपे नहीं। बयानवीरो को बयान चाहिये। इनकी रोज़ी-रोटी इसी से चलती है।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में अपनी सक्रियता बढ़ाएगी AAP, गुजरात चुनाव के बाद दौरे पर आएंगे अरविंद केजरीवाल

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications