क्या 21 दिन के बाद और आगे बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, सरकार ने दिया जवाब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मद्देनजर पीएम मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था, ये लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है जिसके दौरान लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही जारी हैं, यहां तक कि बस, ट्रेन और विमान सेवाएं भी 14 अप्रैल तक बंद हैं। वहीं, ऐसी कई खबरें सामने आई थीं कि सरकार इस लॉकडाउन को आगे बढ़ा सकती है, जिसपर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का बयान आया है।

Recommended Video

    Coronavirus: क्या 14 April से आगे बढ़ेगा Lockdown,सरकार ने दिया ये जवाब | वनइंडिया हिंदी
    लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं- राजीव गौबा

    लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं- राजीव गौबा

    लॉकडाउन आगे बढ़ाने की खबरों पर सोमवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। राजीव गौबा ने कहा, 'मैं ऐसी रिपोर्ट्स पढ़कर हैरान हूं, लॉकडाउन को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।' इसके पहले, पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति के बारे में बताते हुए सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की थी। पीएम ने कहा था कि आप अपने घरों में रहिए, जान है तो जहान है।

    14 अप्रैल तक है लॉकडाउन

    पीएम ने कहा था कि इस वायरस से बचने के लिए अगर दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया तो इससे कितना नुकसान हो सकता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान सरकार को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है। बड़ी संख्या में मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों से पलायन कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी संख्या में मजदूर और कामगार पैदल ही अपने शहर जाने के लिए निकल पड़े, जिसके बाद सरकार ने देशभर में राज्य और जिलों की सीमाओं को सील करने का आदेश दिया, साथ ही कहा गया कि पहले ही सीमाएं पार कर चुके लोगों को 14 दिन तक अलग रखा जाएगा।

    भारत में 27 लोगों की हुई है मौत

    भारत में 27 लोगों की हुई है मौत

    केंद्र की ओर से कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक के बाद देशभर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पलायन करने वालों का क्वारंटाइन सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि,ये लोग अपने गावों और शहरों में पहुंचकर वहां के लोगों को किसी तरह से संक्रमित होने का खतरा पैदा न कर पाएं। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण भारत में 27 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से 1024 लोग संक्रमित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+