Fact Check: इंसान के साथ बॉस्केटबॉल खेल रहा रोबोट? जानिए वायरल वीडियो का सच
Fact Check News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट के साथ खिलाड़ी कोर्ट में बास्केटबॉल खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो इंटरनेट पर शेयर करते हुए यूजर्स का दावा है कि यह एक असल में हो रहा है।
फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर्स ने कैप्शन में लिखा- "कब तक रोबोट इंसानों से बेहतर खेल खेल सकेंगे?" ऐसे में क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए।

फेसबुक पर 21 सितंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोबोट एक शख्स के साथ बास्केटबॉल खेलता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो में रोबोट बराबर की टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है। वो बॉल लेने के लिए जंप करता है। इधर-उधर बॉल के साथ कोर्ट में चक्कर लगाता नजर आ रहा है।
जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई?
क्विंट की खबर के मुताबिक वीडियो में इंसान की जगह रोबोट को जोड़ने के लिए डिजिटल तौर पर हेराफेरी की गई है। इसका असल वीडियो टिकटॉक पर उपलब्ध है, जिसे इस साल अगस्त में अपलोड किया गया था। नीचे उस असली वीडियो की फोटो दिखाई गई है।

वायरल वीडियो और असल वीडियो के दृश्य एक जैसे है। टिकटॉक पर अपलोड किए गए वीडियो का यह एक जैसा वर्जन है। हालांकि वायरल वीडियो में दूसरे खिलाड़ी के बजाय रोबोट को जोड़ने के लिए डिजिटल रूप से बदल किया।
हालांकि इस बात भी सत्यापन नहीं किया जा सकता, लेकिन यह साफ है कि वायरल वीडियो में डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई है। ऐसे में साफ हो गया है कि यह वास्तविक घटना नहीं है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में रोबोट बॉस्केटबॉल खेल रहा है।
नतीजा
यह वीडियो सच नहीं है। बल्कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications